
शिमला, 8 जुलाई 2025: राजकीय डिग्री कॉलेज चायल-कोटी में बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए एक दिवसीय प्रवेश-प्रशिक्षण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने की। उन्होंने छात्रों को कॉलेज के शैक्षणिक ढांचे, पाठ्यक्रमों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
प्राचार्या ने छात्रों से पढ़ाई में मेहनत करने, अनुशासन बनाए रखने और कॉलेज की एनएसएस, स्पोर्ट्स, रेड रिबन क्लब, महिला क्लब जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
प्रो. अमृत मेहता ने विद्यार्थियों को चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) और विषय चयन प्रक्रिया के बारे में बताया।
डॉ. सुशील कुमार ने एनएसएस की जानकारी दी, प्रो. हरिंदर ठाकुर ने खेलकूद और रोवर-रेंजर गतिविधियों पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. बोबिजा शर्मा ने महिला क्लब और रेड रिबन क्लब की भूमिका साझा की।
कार्यक्रम का संचालन भी डॉ. बोबिजा शर्मा ने किया और इसमें समस्त शिक्षकवर्ग एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। यह आयोजन छात्रों के लिए कॉलेज जीवन की बेहतर शुरुआत का मंच बना।
Shimla, July 8, 2025: A special orientation program was held at Govt. Degree College Chail-Koti for newly admitted students of BA and B.Com 1st year. The session was presided over by Principal Dr. Deepshikha Bhardwaj, who gave a detailed overview of the academic curriculum and college facilities.
Students were encouraged to participate actively in NSS, sports, women’s club, Red Ribbon Club, and other co-curricular activities.
Prof. Amrit Mehta introduced students to the Choice Based Credit System (CBCS) and explained subject selection.
Dr. Sushil Kumar informed about NSS, Prof. Harinder Thakur discussed sports and Rover-Ranger, and Dr. Bobija Sharma elaborated on the women’s and Red Ribbon clubs.
The program was conducted by Dr. Bobija Sharma. Faculty members and non-teaching staff were also present. The orientation served as a strong foundation for students entering college life.







