best news portal development company in india

सेब बागबानों की चिंता पर अनुराग ने केंद्र को लिखा पत्र

SHARE:

हिमाचल के सेब किसानों की आवाज बने सांसद अनुराग ठाकुर
हिमाचल के सेब किसानों की आवाज बने सांसद अनुराग ठाकुर
हिमाचल के सेब किसानों की आवाज बने सांसद अनुराग ठाकुर

शिमला, 7 जुलाई 2025 – हमीरपुर से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार से हिमाचल के सेब उत्पादकों की टैरिफ कटौती पर बढ़ती चिंता पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर अमेरिका से आयातित सेब पर प्रस्तावित टैरिफ कटौती को हिमाचल के किसानों की आजीविका के लिए खतरनाक बताया।

अनुराग ठाकुर ने लिखा कि हिमाचल भारत में 25% से अधिक सेब उत्पादन करता है, जिसकी अनुमानित वार्षिक आय 5000 करोड़ रुपये है। अधिकांश बागबान छोटे जोतों पर निर्भर हैं, और उनके लिए यह खेती जीवन रेखा है।

उन्होंने चेताया कि अमेरिका के रेड डिलीशियस सेब पहले से ही स्थानीय बाजार को प्रभावित कर रहे हैं, और टैरिफ में किसी भी कटौती से यह असंतुलन और बढ़ जाएगा। इससे न केवल हिमाचल बल्कि देश भर के सेब उत्पादकों, कृषि श्रमिकों और विपणन से जुड़े लाखों लोगों की आजीविका खतरे में पड़ सकती है।

उन्होंने केंद्र सरकार से अमेरिका के साथ किसी भी वार्ता में हिमाचल के किसानों के हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

Shimla, July 7, 2025 – MP Anurag Singh Thakur has written to Union Commerce Minister Piyush Goyal, raising serious concerns on behalf of Himachal Pradesh’s apple farmers regarding proposed tariff cuts on imported apples from the United States.

In his letter, Thakur noted that Himachal contributes over 25% of India’s apple production, valued at nearly ₹5,000 crore annually. Most growers are small farmers with 5-10 bighas of land, who fear that reduced import duties will jeopardize their livelihoods.

He highlighted that U.S. Red Delicious apples already impact local markets due to subsidies in the U.S., which make their production cheaper. Further tariff cuts would worsen this imbalance, affecting the domestic apple economy and millions of workers across India.

Thakur urged the Centre to consider these concerns while negotiating with U.S. officials, ensuring India’s apple farmers are protected.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment