
सोलन, 8 जुलाई 2025 — प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना तथा इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना सोलन जिला में बेसहारा बच्चों व युवाओं के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई हैं। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि इस वर्ष इन योजनाओं के अंतर्गत ₹1.60 करोड़ खर्च किए गए।
इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं तथा दिव्यांग माता-पिता के 18 वर्ष तक के बच्चों को हर महीने ₹1000 की सहायता दी जा रही है। 1155 बच्चों को ₹81.35 लाख की आर्थिक मदद दी गई।
18-27 वर्ष की उम्र के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा का खर्च भी सरकार वहन कर रही है। इस वर्ग के 34 विद्यार्थियों पर ₹2.53 लाख खर्च किए गए।
मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 27 वर्ष तक के बेसहारा व ट्रांसजेंडर बच्चों को ₹4000 प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। 187 बच्चों को ₹42.63 लाख, जबकि कौशल विकास के लिए 17 युवाओं को ₹2.85 लाख सहायता मिली।
8 बच्चों के विवाह पर ₹16 लाख, और 13 बच्चों को घर निर्माण की पहली किश्त के रूप में ₹13 लाख भी प्रदान किए गए।
उपायुक्त ने पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।
Solan, July 8, 2025 – Himachal Pradesh’s flagship Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana and Indira Gandhi Sukh Shiksha Yojana have emerged as a lifeline for orphaned and destitute children in Solan district. According to DC Manmohan Sharma, ₹1.60 crore was spent this year under these schemes.
Under Indira Gandhi Sukh Shiksha, widows, divorcees, and disabled parents’ children up to age 18 receive ₹1000 monthly support. A total of 1155 children benefited with ₹81.35 lakh distributed.
Children aged 18–27 pursuing higher or vocational education had their expenses covered too—₹2.53 lakh spent on 34 students.
The Sukh Ashray Yojana gives ₹4000/month to orphaned, abandoned, or transgender youth up to age 27. 187 individuals received ₹42.63 lakh, and 17 were granted ₹2.85 lakh for skill development.
₹16 lakh supported 8 marriages, and ₹13 lakh was given to 13 beneficiaries for house construction.
DC Sharma urged citizens to spread awareness and help eligible children access these schemes.







