
सुंदरनगर, 09 जुलाई 2025 – एच.पी. शिवा परियोजना की प्रगति को लेकर बुधवार को उद्यान विभाग, सुंदरनगर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परियोजना निदेशक डॉ. देवेंद्र ठाकुर ने की। इस बैठक में मंडी जिला के 25 वर्षाकालीन पौधरोपण क्लस्टरों में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और निर्देश दिए गए कि पौधारोपण के कार्य में तेजी लाकर समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।
डॉ. ठाकुर ने कहा कि एच.पी. शिवा परियोजना का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि कृषकों को उत्पादन से विपणन तक की पूरी सुविधा देना है। इस योजना के तहत उन्नत किस्म के फलदार पौधे, ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कंपोजिट फेंसिंग, और सुरक्षित गड्ढा निर्माण जैसी सुविधाएं किसानों को प्रदान की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि परियोजना को धरातल पर प्रभावी ढंग से उतारने के लिए राष्ट्रीय बागवानी विशेषज्ञ डॉ. सोमदेव द्वारा समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण व मार्गदर्शन भी किसानों को दिया जा रहा है। साथ ही, फल उत्पादन के उचित विपणन की रणनीति भी विकसित की जा रही है, जिससे किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके।
बैठक में उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों और कार्यान्वयन एजेंसियों को सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करना होगा। परियोजना की सफलता तभी संभव है जब हर स्तर पर ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाए।
इस अवसर पर उप निदेशक डॉ. संजय गुप्ता समेत अन्य अधिकारी और कार्यान्वयन एजेंसियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Sundernagar, July 10, 2025 – A review meeting of the HP Shiva Project was held at the Horticulture Department, Sundernagar, chaired by Project Director Dr. Devendra Thakur. The meeting focused on accelerating monsoon plantation work in 25 designated clusters of Mandi district.
Dr. Thakur emphasized that the project is not just about planting fruit saplings but also ensuring effective marketing of the produce. With facilities like drip irrigation, composite fencing, and expert training by Dr. Somdev, the project is proving to be a boon for local farmers.
Officials were instructed to complete their assigned tasks within deadlines to ensure the success of the initiative. The meeting was also attended by Deputy Director Dr. Sanjay Gupta and other departmental representatives.







