
ऊना, 9 जुलाई 2025 – हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की दिशा में जिला ऊना ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले के 73 स्वास्थ्य संस्थानों को राज्य स्तरीय कायाकल्प अवार्ड के लिए चुना गया है। इस बात की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि यह चयन राज्य स्तरीय टीम द्वारा एक्सटर्नल असेसमेंट के आधार पर अप्रैल-मई 2025 में किया गया।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को प्रदेश में कैटेगरी-1 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जिसके लिए अस्पताल को 3 लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। वहीं कैटेगरी-2 में प्रदेश के 15 विजेताओं में से 9 संस्थान अकेले ऊना जिले से हैं। इस श्रेणी में सिविल अस्पताल हरोली को राज्य स्तर पर पहला स्थान मिला और 7 लाख रुपये का इनाम मिला। इसके अलावा सीएचसी दुलेहड़ और सिविल अस्पताल अंब को दूसरे और तीसरे स्थान के लिए 5-5 लाख रुपये की राशि दी गई।
कैटेगरी-3 में 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHCs) को सम्मानित किया गया। PHC रायपुर मैदान को पहला पुरस्कार (2 लाख रुपये) और अन्य 17 पीएचसी को 50-50 हजार रुपये दिए गए। कैटेगरी-4 में 45 आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुए। इसमें झूडोवाल को 1 लाख, धुंधला को 50 हजार और पनोह को 35 हजार रुपये प्रदान किए गए। अन्य 42 केंद्रों को 25-25 हजार रुपये की धनराशि दी गई।
डॉ. संजीव वर्मा ने इस सफलता का श्रेय पूरे स्वास्थ्य विभाग की टीम को देते हुए कहा कि समर्पित प्रयासों और टीमवर्क से जिला ऊना ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सभी चिकित्सकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई दी।
उपायुक्त जतिन लाल ने भी इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आने वाले समय में ऊना जिला स्वास्थ्य सुविधाओं को और उन्नत बनाएगा।
Una Tops in Health Services, 73 Institutions Receive Kayakalp Awards
Una, July 9, 2025 – District Una has achieved a remarkable milestone in public healthcare. 73 health institutions from Una have been selected for the state-level Kayakalp Awards based on an external assessment conducted during April-May 2025.
Regional Hospital Una topped Category-1, winning ₹3 lakh, while in Category-2, 9 out of 15 awardees were from Una, including Haroli Civil Hospital, which secured ₹7 lakh for first place. CHC Dulehar and Amb Civil Hospital followed with ₹5 lakh each.
18 PHCs in Category-3 and 45 Ayushman Arogya Mandirs in Category-4 also received various awards. CMO Dr. Sanjeev Kumar Verma attributed this success to teamwork and commitment across all healthcare staff.
DC Jatin Lal congratulated the entire medical fraternity and assured continued enhancement of healthcare services in the district.







