best news portal development company in india

रोटरी क्लब ने “हम फॉर हिमाचल” अभियान के तहत थुनाग के लिए भेजी राहत सामग्री

SHARE:

राहत सामग्री से भरी जीप को रवाना करते रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोहित ओबेरॉय, क्लब अध्यक्ष सरला गौतम और सचिव विमल शर्मा।
राहत सामग्री से भरी जीप को रवाना करते रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोहित ओबेरॉय, क्लब अध्यक्ष सरला गौतम और सचिव विमल शर्मा।
राहत सामग्री से भरी जीप को रवाना करते रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोहित ओबेरॉय, क्लब अध्यक्ष सरला गौतम और सचिव विमल शर्मा।

सुंदरनगर, 09 जुलाई 2025। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हाल ही में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। संकट की इस घड़ी में रोटरी क्लब ने “हम फॉर हिमाचल” अभियान के अंतर्गत पीड़ितों की सहायता हेतु राहत सामग्री भेजने की पहल की है

रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. रोहित ओबेरॉय विशेष रूप से सुंदरनगर पहुंचे, जहां उन्होंने व्यास व्यू होटल से सहायता अभियान की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम में रोटरी क्लब सुंदरनगर की अध्यक्ष सरला गौतम और सचिव विमल शर्मा ने विभिन्न क्लबों और स्थानीय लोगों के सहयोग से जुटाई गई राहत सामग्री को थुनाग क्षेत्र के लिए रवाना किया।

इस अभियान के अंतर्गत कंबल, कपड़े, खाद्य सामग्री, टारपोलिन, हाइजीन किट, दवाइयां व अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। रोहित ओबेरॉय ने बताया कि रोटरी क्लब विभिन्न जिलों के क्लबों के साथ मिलकर राहत सामग्री एकत्र कर प्रशासन के सहयोग से जरूरतमंदों तक पहुंचा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि रोटरी न केवल राहत सामग्री भेज रही है, बल्कि आने वाले दिनों में चिकित्सा शिविर और पुनर्वास से जुड़े अन्य प्रयास भी करेगा। इस सहयोग का उद्देश्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौटने में सहायता देना है।

सरला गौतम ने बताया कि राहत सामग्री जुटाने में स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, रोट्रैक्ट क्लब और अन्य सामाजिक समूहों ने भी भरपूर सहयोग किया। रोटरी क्लब ने यह स्पष्ट किया है कि सहायता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Sundernagar, July 09, 2025 – In response to the recent natural disasters in Himachal Pradesh, Rotary Club has launched a relief drive titled “Hum For Himachal”. The initiative was flagged off by Rotary District Governor Rtn. Rohit Oberoi from Vyas View Hotel, Sundernagar, in the presence of Club President Sarla Gautam and Secretary Vimal Sharma.

Essential relief items like blankets, clothes, food, tarpaulin sheets, hygiene kits, and medicines were sent to Thunag region. The campaign is being supported by multiple Rotary clubs and the local community, aiming to assist affected families and support rehabilitation efforts.

Rotary has pledged ongoing support including medical camps and extended aid efforts in the coming days.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment