best news portal development company in india

चंडीगढ़ के प्रिंस शर्मा ने नेशनल शूटिंग में सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया शहर का मान

SHARE:

जीएमएसएसएस-35 चंडीगढ़ की प्रिंसिपल ने निशानेबाज प्रिंस शर्मा को मेडल पहनाकर किया सम्मानित।
जीएमएसएसएस-35 चंडीगढ़ की प्रिंसिपल ने निशानेबाज प्रिंस शर्मा को मेडल पहनाकर किया सम्मानित।
जीएमएसएसएस-35 चंडीगढ़ की प्रिंसिपल ने निशानेबाज प्रिंस शर्मा को मेडल पहनाकर किया सम्मानित।

चंडीगढ़, 12 जुलाई 2025।
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सेक्टर 35डी (जीएमएसएसएस-35), चंडीगढ़ के छात्र और उभरते निशानेबाज प्रिंस शर्मा ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रिंस ने 1 से 6 जून तक देहरादून में आयोजित नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के ओपन नेशनल कॉम्पिटिशन की यूथ कैटेगरी में 25 मीटर पिस्टल (.22 बोर) इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर चंडीगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

प्रिंस शर्मा की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन में खुशी की लहर दौड़ गई। आज जब प्रिंस स्कूल पहुंचे, तो स्कूल की प्रधानाचार्या निर्दोष कुमारी ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रिंस के मार्गदर्शक एवं स्पोर्ट्स टीचर कुलदीप मेहरा को भी बधाई दी, जिन्होंने प्रिंस की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रधानाचार्या निर्दोष कुमारी ने कहा कि प्रिंस की यह उपलब्धि न केवल स्कूल के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह अन्य छात्रों को भी प्रेरणा देगी कि वे भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा और समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रिंस शर्मा ने कहा कि यह मेडल उनके गुरुजनों, माता-पिता और स्कूल के सहयोग के बिना संभव नहीं था। उनका लक्ष्य भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी मेडल जीतना है।

इस अवसर पर स्कूल के अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी प्रिंस को बधाई दी और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।

Chandigarh, July 12, 2025:
Prince Sharma, a student of Government Model Senior Secondary School, Sector 35D (GMSSSS-35), Chandigarh, has made the city proud by winning the silver medal in the 25-Meter Pistol (.22 Bore) event at the Open National Shooting Competition organized by the National Rifle Association of India (NRAI), held in Dehradun from June 1 to 6.

On returning to school, Prince was honored by Principal Nirdosh Kumari, who congratulated him for his exceptional achievement and placed a medal around his neck in a small felicitation ceremony. The principal also congratulated sports teacher Kuldeep Mehra for mentoring Prince and supporting his training journey.

Nirdosh Kumari stated that such accomplishments bring great pride to the school and act as a source of inspiration for other students. She assured that the school would continue to support young talents in sports and academics alike.

Prince Sharma expressed gratitude to his teachers, family, and the school for their support and said that his dream is to represent India in the Olympics and win medals on the international stage.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment