
चंबा, 14 जुलाई | देवभूमि मिरर
कृषि विज्ञान केंद्र चंबा ने मक्की की फसल में फॉल आर्मी वर्म (Fall Armyworm) नामक कीट के हमले की आशंका को देखते हुए किसानों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। केंद्र के प्रभारी और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह कीट पौधों की पत्तियों पर गोल-आयताकार छेद करता है और बड़ी मात्रा में अपशिष्ट उत्पन्न करता है, जिससे फसल को भारी नुकसान होता है।
डॉ. कुमार ने बताया कि इस कीट के अंडे बालों से ढके होते हैं और इनकी पहचान करना आसान है। किसानों की सुविधा के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसमें कृषि विभाग और विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ शामिल हैं। यह टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही है और किसानों को समय पर जागरूक कर रही है।
कीटनाशक सुझाव:
-
कोराजेन (0.4ml/L)
-
डेलीगेट (0.5ml/L)
-
मिसाइल (0.4g/L)
20 दिन पुरानी फसल के लिए 120 लीटर और अधिक पुरानी फसल के लिए 200 लीटर पानी प्रति एकड़ की दर से स्प्रे किया जाए।
फसल की समय पर बुवाई, अंडों की निगरानी और नष्ट करना, मृदा-कीटनाशक का उपयोग फॉल आर्मी वर्म के प्रभावी प्रबंधन में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
Chamba, July 14 | Devbhumi Mirror
To protect maize crops from Fall Armyworm (FAW) infestation, the Krishi Vigyan Kendra (KVK) Chamba has released a comprehensive advisory. Dr. Dharmendra Kumar, Senior Scientist and Incharge of KVK Chamba, warned that FAW larvae can cause serious damage to maize leaves, forming irregular round and rectangular holes and leaving behind large amounts of waste.
The advisory recommends using Chlorantraniliprole (Coragen) 0.4 ml/L, Spinetoram (Delegate) 0.5 ml/L, or Emamectin Benzoate (Missile) 0.4 gm/L, with spraying of 120–200 liters per acre depending on crop age.
A district-level task force comprising experts from KVK, Agriculture Department, and other agencies has been formed to provide on-ground support. The team is actively inspecting fields and guiding farmers on monitoring egg clusters and using soil-based biopesticide applications once crops mature beyond 40 days.
Farmers are advised to stick to timely sowing, opt for row sowing methods, and take preventive soil management steps to avoid heavy crop losses.







