
ऊना, 14 जुलाई | देवभूमि मिरर
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ऊना की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स इकाई ने स्वच्छता पखवाड़ा 2025 और केंद्र सरकार के मिशन लाइफ (LiFE – Lifestyle for Environment) के अंतर्गत बाथड़ी गांव में एक विशेष स्वास्थ्य-जागरूकता शिविर आयोजित किया।
इस शिविर का उद्देश्य टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की पहचान और रोकथाम करना था। शिविर का उद्घाटन जिला टीबी अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में आईओसीएल ऊना के संचालन प्रबंधक अंचित गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. ठाकुर ने जानकारी दी कि यह निःशुल्क शिविर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और IOCL के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ, जिसमें 300 से अधिक ग्रामीणों की एक्स-रे जांच की गई। उन्होंने बताया कि स्वच्छता और टीबी जैसी संक्रामक बीमारियों की जागरूकता समाज के हर वर्ग के लिए जरूरी है।
अंचित गुप्ता ने कहा कि इंडियन ऑयल केवल एक ऊर्जा कंपनी नहीं, बल्कि एक समाजसेवी संस्था के रूप में भी काम कर रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी पर्यावरण, स्वास्थ्य और सतत विकास से जुड़ी सीएसआर गतिविधियों को प्राथमिकता देती है।
Una, July 14 | Devbhumi Mirror
Indian Oil Corporation Limited (IOCL) Una’s Northern Region Pipelines division organized a health awareness camp in Bathri village as part of Swachhta Pakhwada 2025 and the central government’s Mission LiFE (Lifestyle for Environment) initiative.
The camp aimed to promote early diagnosis and prevention of tuberculosis (TB). The camp was inaugurated by District TB Officer Dr. Vishal Thakur, with IOCL Operations Manager Mr. Anchit Gupta also in attendance.
Dr. Thakur informed that this free camp, conducted in collaboration with Regional Hospital Una and IOCL, facilitated X-ray screenings for over 300 villagers. He emphasized the importance of community hygiene and the proactive role of awareness in preventing infectious diseases like TB.
Mr. Gupta said that IOCL is committed not only to energy solutions but also to community welfare, including public health, environmental conservation, and sustainable development through its extensive CSR efforts.







