
युक्रेन युद्ध पर ट्रंप का अल्टीमेटम: रूस पर भारी टैरिफ, भारत-चीन को भी दी चेतावनी
मास्को।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान देते हुए रूस को 50 दिनों में युद्ध खत्म करने का अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने साफ कहा है कि यदि रूस इस अवधि में युद्ध समाप्त नहीं करता है, तो उस पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। यही नहीं, ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों, खासकर भारत और चीन को भी प्रतिबंधों की चेतावनी दी है।
गौरतलब है कि रूस, यूक्रेन युद्ध के बाद से भारत को सबसे अधिक तेल निर्यात कर रहा है। ट्रंप की धमकी ऐसे समय पर आई है जब भारत और चीन वैश्विक ऊर्जा संकट के चलते रूस से सस्ती दरों पर तेल खरीदते रहे हैं। ट्रंप ने नाटो महासचिव मार्क रुट्टे से मुलाकात कर यूक्रेन को नाटो के माध्यम से हथियारों की आपूर्ति बढ़ाने की योजना भी घोषित की।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप प्रशासन रूस पर 100% टैरिफ और सेकेंडरी प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। यह कदम उन देशों के खिलाफ होगा जो रूस से ऊर्जा खरीदते हैं। ऐसे में भारत की ऊर्जा नीति और वैश्विक रणनीति पर गंभीर असर पड़ सकता है।
हालांकि, भारत अब तक अमेरिका के दबाव के आगे नहीं झुका है और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देता रहा है। आने वाले दिनों में भारत की कूटनीतिक प्रतिक्रिया और अमेरिका-रूस संबंधों की दिशा पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।
Trump Threatens Russia with 100% Tariff; India, China in Crosshairs
Moscow:
Former US President Donald Trump has issued a stark warning to Russia, demanding an end to the ongoing Ukraine war within 50 days, failing which he vowed to impose a 100% tariff on Moscow. Trump also hinted at secondary sanctions on countries buying oil from Russia, with a clear reference to India and China.
Russia, after the Ukraine conflict, has emerged as India’s largest oil supplier, offering crude at discounted rates. Despite multiple warnings from the West, India has continued oil imports based on its energy needs and strategic autonomy.
In a recent meeting with NATO Secretary Mark Rutte, Trump also announced enhanced weapon deliveries to Ukraine through NATO. According to US media reports, Trump’s administration plans to hit Russia with full tariffs and punish energy trade partners via secondary sanctions.
This development could strain India-US ties, especially at a time when New Delhi balances diplomacy between major powers. India’s response will be crucial in shaping the future of energy diplomacy.







