best news portal development company in india

भाजपा नेता पहले दिन से राहत कार्य में जुटे, कोई राजनीति नहीं कर रहा

SHARE:

त्रासदी प्रभावित मंडी में राहत सामग्री वितरण करते भाजपा नेता
त्रासदी प्रभावित मंडी में राहत सामग्री वितरण करते भाजपा नेता
त्रासदी प्रभावित मंडी में राहत सामग्री वितरण करते भाजपा नेता

भाजपा नेता पहले दिन से राहत कार्य में जुटे, कोई राजनीति नहीं कर रहा

शिमला, 15 जुलाई।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि हिमाचल में आई भीषण त्रासदी के पहले दिन से भाजपा के सभी नेता फील्ड में राहत और पुनर्वास कार्यों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आपदा की घड़ी में पार्टी का कोई भी नेता राजनीति नहीं कर रहा, बल्कि सेवा को सर्वोपरि रखते हुए राहत कार्यों में भाग ले रहा है।

सुरेश कश्यप ने बताया कि भाजपा के सभी सातों सांसदों ने न केवल राहत सामग्री एकत्र की, बल्कि उसे प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाया भी। उन्होंने स्वयं 2000 से अधिक कंबल और 300 राशन किट जरूरतमंदों को भिजवाए।

उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर और डॉ. राजीव बिंदल जैसे वरिष्ठ नेता लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 3000 किलोमीटर से अधिक यात्रा कर प्रत्येक गांव तक पहुंच बनाई। अनुराग ठाकुर ने स्कूली छात्रों को 1000 बैग, 2000 कॉपी, पेंसिल और आवश्यक सामग्री वितरित कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

कश्यप ने कहा कि अब तक हिमाचल को केंद्र सरकार की ओर से 5152 करोड़ रुपये की राहत राशि दी गई है। इसमें 3146 करोड़ की तत्काल सहायता और हाल ही में एनडीआरएफ के तहत 2006 करोड़ रुपये की राशि शामिल है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख से अधिक मकान तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3000 करोड़ रुपये की सड़कें हिमाचल को आवंटित की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, जनसेवा और एकजुटता का है

BJP Leaders Actively Participating in Relief Work Since Day One

Shimla, July 15:
Former BJP state president and MP Suresh Kashyap stated that all BJP leaders have been on the ground since the very first day of the Himachal tragedy. “Not a single BJP leader is doing politics in this hour of crisis. Everyone is committed to serving the people,” said Kashyap.

He informed that all seven BJP MPs have collected and distributed relief material to the disaster-hit areas. Kashyap himself arranged over 2000 blankets and 300 ration kits for affected families.

Leader of Opposition Jairam Thakur has covered over 3000 km, reaching village after village, while Union Minister Anurag Thakur distributed 1000 school bags, 2000 notebooks, stationery, and food packets among children in Mandi district.

BJP national president JP Nadda visited flood-hit villages like Pangalioor in Nachan constituency to assess the damage.

Kashyap highlighted that under Prime Minister Narendra Modi’s leadership₹5152 crore relief has been sanctioned, including ₹2006 crore via NDRF. He emphasized that BJP leaders are working on the ground, not indulging in politics.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment