
भांग की खेती को वैध करने पर हुई उच्च स्तरीय बैठक, ड्राफ्ट रूल्स पर चर्चा
शिमला, 15 जुलाई।
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में भांग की खेती को वैध करने को लेकर तैयार किए जा रहे ड्राफ्ट रूल्स की समीक्षा और विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करना था।
बैठक में निर्णय लिया गया कि ड्राफ्ट रूल्स में आवश्यक संशोधन करने के पश्चात इसे आगामी मंत्रिमंडल की बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत किया जाएगा। यह पहल प्रदेश के किसानों को वैकल्पिक आजीविका के अवसर देने और औषधीय उपयोग के लिए नियंत्रित खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।
बैठक में प्रमुख सचिव विधि शरद कुमार लगवाल, सचिव बागवानी सी पालरासू, विशेष सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन, आबकारी एवं कराधान आयुक्त यूनुस, अतिरिक्त सचिव बलवान चंद, निदेशक कृषि डॉ. रविंद्र सिंह जसरोटिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
राजस्व मंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य की आर्थिकी, बागवानी क्षेत्र और रोजगार सृजन में सहायक हो सकती है, बशर्ते इसे नियंत्रित और पारदर्शी ढंग से लागू किया जाए।
Discussion Held on Draft Rules to Legalize Cannabis Cultivation in Himachal
Shimla, July 15:
A crucial meeting was held today under the chairmanship of Revenue, Horticulture, Tribal Development, and Grievance Redressal Minister Jagat Singh Negi to discuss the draft rules for legalizing cannabis cultivation in Himachal Pradesh.
The meeting deliberated on various aspects of legal cultivation, focusing on controlled and medicinal use. It was decided that the draft rules will be amended based on feedback and placed before the state cabinet for final approval.
The move aims to provide farmers with alternative income sources and promote the regulated cultivation of hemp for industrial and medical purposes.
Prominent attendees included Principal Secretary (Law) Sharad Kumar Lagwal, Horticulture Secretary C. Palrasu, Excise Commissioner Yunus, Additional Secretary Balwan Chand, Agriculture Director Dr. Ravindra Singh Jasrotia, and other senior officials.
Minister Negi emphasized that legalizing cannabis, if executed with strict controls, could become a significant step for economic diversification, horticultural growth, and rural employment in the state.







