
कटराई, 17 जुलाई | देवभूमि मिरर
डीएवी पब्लिक स्कूल कटराई में साम्फिया संस्था द्वारा दिव्यांगता पर केंद्रित एक समावेशी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों व शिक्षकों को दिव्यांगता के विभिन्न प्रकारों, उनकी चुनौतियों और शिक्षा में समावेशन की आवश्यकता के प्रति संवेदनशील बनाना था।
कार्यशाला की शुरुआत में प्रोग्राम मैनेजर बीजू हिमदल ने साम्फिया द्वारा ग्रामीण व जनजातीय क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इसके बाद एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. श्रुति भारद्वाज ने थैरेपी सेवाओं की महत्ता और दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्य श्रीमती चंद्रिका मल्होत्रा ने कहा, “समावेशिता और संवेदनशीलता ही सशक्त समाज की आधारशिला हैं। साम्फिया की यह पहल सराहनीय है और डीएवी स्कूल इस दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा।”
इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएं तेनज़िन पालदोन, संध्या ठाकुर, निशा देवी, अलीशा शर्मा, सुमन राणा, संजीव ठाकुर और चंद्रकांता ने सक्रिय भागीदारी की।
कार्यशाला के अंत में एक विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने दिव्यांगता की चुनौतियों का अनुभव किया। इस पहल ने उनमें सहानुभूति, समझ और समावेश की भावना को मजबूती प्रदान की।
Katrai, July 17 | Devbhumi Mirror
An inclusive awareness workshop focused on disability was organized by SAAMFIA at DAV Public School, Katrai, aiming to sensitize students and teachers about the various forms of disabilities, associated challenges, and the need for inclusive education.
The session began with Program Manager Mr. Biju Himdal sharing details about SAAMFIA’s initiatives, especially those benefiting children with disabilities in rural and tribal areas. Executive Director Dr. Shruti Bhardwaj elaborated on the significance of therapy services and how timely intervention supports children’s mobility, communication, and independence.
School Principal Mrs. Chandrika Malhotra lauded SAAMFIA’s efforts, stating, “Inclusion and sensitivity are the foundation of a strong society, and DAV Katrai will continue working in this direction.”
Teachers Tenzin Paldon, Sandhya Thakur, Nisha Devi, Alisha Sharma, Suman Rana, Sanjeev Thakur, and Chandrakanta actively participated.
The workshop concluded with a unique activity that allowed students to experience the challenges faced by individuals with disabilities, strengthening their empathy and awareness.







