best news portal development company in india

आरबीआई अधिकारी ने वित्तीय शिविरों का किया दौरा

SHARE:

आरबीआई अधिकारी आशीष शर्मा ने ऊना जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित री-केवाईसी और वित्तीय समावेशन शिविरों का निरीक्षण किया।
आरबीआई अधिकारी आशीष शर्मा ने ऊना जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित री-केवाईसी और वित्तीय समावेशन शिविरों का निरीक्षण किया।
आरबीआई अधिकारी आशीष शर्मा ने ऊना जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित री-केवाईसी और वित्तीय समावेशन शिविरों का निरीक्षण किया।

ऊना, 17 जुलाई। भारतीय रिज़र्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक आशीष शर्मा ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान ऊना जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित री-केवाईसी और वित्तीय समावेशन शिविरों का दौरा किया। यह शिविर 30 सितंबर तक जिले की 245 पंचायतों में आयोजित किए जा रहे हैं।

आशीष शर्मा ने आज ग्राम पंचायत ईसपुर और गुगलेहड़, तथा गत दिवस कुठार खुर्द और हीरन में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनधन योजनाजीवन ज्योति बीमा योजना, और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी और उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से हर व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने बैंक कर्मचारियों और विभागीय अधिकारियों से इस अभियान को जन आंदोलन की तरह चलाने का आग्रह किया।

मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक एसके सक्सेना ने बताया कि जिले की सभी 245 ग्राम पंचायतों में यह शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि हर पात्र व्यक्ति बैंकिंग और बीमा सेवाओं से जुड़ सके।

Una, July 17: As part of the ongoing Re-KYC and Financial Inclusion Camps in Una district till September 30, Ashish Sharma, Assistant General Manager of the Reserve Bank of India, visited several rural panchayats over a two-day tour to review and participate in these camps.

On the second day, he visited Eespur and Guglehad panchayats, while earlier he had inspected camps in Kuthar Khurd and Heeran. He encouraged villagers to open zero-balance accounts under the Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana, and informed them about the benefits of Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana and Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana.

Highlighting the importance of financial security and inclusion, Sharma emphasized that these schemes must reach every eligible citizen. He urged bank staff and officials to treat the campaign as a people’s movement.

Lead District Manager S.K. Saxena informed that such camps will be conducted across all 245 gram panchayats in Una to ensure that every eligible person is financially included.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment