सुंदरनगर, 19 जुलाई (ज्योति सोढी/देवभूमि मिरर)।
दी मंडी सुकेत ट्रक ऑपरेटर यूनियन, धनोटू में पिछले लंबे समय से चल रहा आपसी विवाद आखिरकार सुलझ गया है। यूनियन के अध्यक्ष सरबजीत सिंह द्वारा दिया गया इस्तीफा सर्वसम्मति से नामंजूर कर दिया गया है। इसके साथ ही यूनियन में एकता और विश्वास की नई शुरुआत हो गई है।
यूनियन के प्रधान करतार सिंह और अध्यक्ष सरबजीत सिंह के बीच आपसी गलतफहमियों और गिले-शिकवे दूर हो गए हैं। सरबजीत सिंह ने साफ कहा कि वे भविष्य में करतार सिंह के साथ मिलकर यूनियन को और बेहतर दिशा में ले जाएंगे।
इस आपसी सुलह में सुरजीत सिंह, दौलत चंदेल, भूप सिंह सैनी और दलीप चौधरी ने अहम भूमिका निभाई। दोनों नेताओं ने सभी यूनियन सदस्यों का आभार जताया और आश्वस्त किया कि भविष्य में संगठनात्मक मजबूती के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।
सरबजीत सिंह द्वारा इस्तीफा वापस लेने से यूनियन में जारी अस्थिरता पर विराम लग गया है और अब यूनियन के सभी सदस्य मिलकर सकारात्मक और विकासात्मक कार्यों की ओर बढ़ने को तैयार हैं।
Sundernagar, July 19 (Jyoti Sodhi/Devbhumi Mirror):
The long-standing internal dispute within the Mandi Suket Truck Operators Union, Dhanotu, has finally come to an end. The resignation tendered by Union President Sarabjit Singh has been unanimously rejected by the union members.
Misunderstandings between Union President Sarabjit Singh and Chairman Kartar Singh have been resolved through dialogue and mutual understanding. Sarabjit Singh has assured that he will continue to work closely with Kartar Singh for the betterment of the union.
Key figures such as Surjeet Singh, Daulat Chandel, Bhoop Singh Saini, and Dalip Chaudhary played vital roles in bringing about this reconciliation. Both Sarabjit and Kartar Singh expressed gratitude to the union members and pledged to work collectively for the progress of the organization.
With the withdrawal of Sarabjit Singh’s resignation, the union’s internal tensions have ended, and all members are now united and ready to work constructively.







