
चंडीगढ़, 20 जुलाई 2025।
संत निरंकारी मिशन द्वारा मानवता की सेवा और समाज कल्याण के उद्देश्य से निरंतर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी श्रृंखला में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में संत निरंकारी सत्संग भवन, सैक्टर 15-डी, चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 272 यूनिट रक्तदान श्रद्धालुओं द्वारा स्वेच्छा से किया गया।
इस अवसर पर श्री ओ. पी. निरंकारी जी, जोनल इंचार्ज, चंडीगढ़ ज़ोन ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने कर-कमलों से उद्घाटन किया। उनके साथ स्थानीय मुखी महात्मा श्री एस.एस. बांगा (सैक्टर 15) और श्री पवन कुमार जी (सैक्टर 40) तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
श्री ओ. पी. निरंकारी ने बताया कि निरंकारी मिशन 1986 से अब तक करीब 15 लाख यूनिट रक्तदान कर चुका है। उन्होंने मिशन के मार्गदर्शक बाबा हरदेव सिंह जी के कथन “रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं” को याद दिलाया।
गर्मी के मौसम में रक्त की भारी कमी को देखते हुए पी.जी.आई. चंडीगढ़ व मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सैक्टर 16 की डॉक्टरों की टीम ने शिविर में भाग लिया और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।
यह आयोजन न केवल रक्तदान जैसे पुनीत कार्य को बढ़ावा देता है, बल्कि समाज में सद्भावना और सेवाभावना को भी सशक्त करता है।
Chandigarh, July 20, 2025:
In a strong display of humanity and service, 272 units of blood were voluntarily donated by devotees of the Sant Nirankari Mission at a blood donation camp held at Sant Nirankari Satsang Bhawan, Sector 15-D, Chandigarh. The event was organized under the guidance of Satguru Mata Sudiksha Ji Maharaj through the Sant Nirankari Charitable Foundation.
The camp was inaugurated by Mr. O. P. Nirankari, Zonal Incharge, Chandigarh Zone, in the presence of local Mukhi Mahatmas Mr. S.S. Banga (Sector 15) and Mr. Pawan Kumar (Sector 40), along with other dignitaries.
Mr. Nirankari emphasized that since 1986, the Mission has donated nearly 1.5 million units of blood globally, following the noble words of Baba Hardev Singh Ji, “Blood should flow in veins, not in drains.”
Medical teams from PGI Chandigarh and Multi-Specialty Hospital Sector 16 participated in the event, supporting the noble cause.
-
The camp served as a platform to promote selfless service, human unity, and health awareness, reaffirming the Mission’s commitment to social welfare and public service.







