
मशोबरा क्षेत्र में लिंगुड़ चुनते ग्रामीण और बाजार में बिकते गुच्छे।
शिमला, 20 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के मशोबरा ब्लॉक में इन दिनों प्राकृतिक सब्जी लिंगुड़ न केवल खाने के लिए लोकप्रिय बनी हुई है, बल्कि यह ग्रामीणों की आय का सशक्त माध्यम भी बन गई है। खासकर वर्षा ऋतु में जून से सितंबर तक पहाड़ी क्षेत्रों के जंगलों, खड्डों और नमी वाले इलाकों में लिंगुड़ स्वतः उगती है।
ग्रामीण लोग दिनभर लिंगुड़ इकठ्ठा कर उसे गुच्छियों में बाँधकर स्थानीय बाजारों में बेचते हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी होती है। फल एवं सब्जी विक्रेता राजेंद्र सिंह बताते हैं कि लिंगुड़ की मांग इतनी अधिक है कि यह बाजार में आते ही तुरंत बिक जाती है।
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. जोशी के अनुसार, लिंगुड़ में विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस सहित कई औषधीय तत्व होते हैं। यह डायबिटीज, हृदय रोग, व कुपोषण से लड़ने में सहायक है। आईएचबीटी पालमपुर के शोध में भी लिंगुड़ को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है।
यह सब्जी पूरी तरह जैविक और रसायन मुक्त होती है, जिससे इसका सेवन सुरक्षित और लाभकारी है। वर्तमान में जबकि युवा पीढ़ी बाजारू और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों की ओर झुकी हुई है, ऐसे में लिंगुड़ जैसी प्राकृतिक सब्जियों का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है।
Shimla, July 20: In Himachal Pradesh’s Mashobra block, a seasonal wild vegetable called Lingud is gaining popularity not just as a traditional delicacy, but also as a source of income for rural communities. Found growing naturally near streams, forests, and humid areas, Lingud is handpicked by villagers and sold in local markets during the monsoon season from June to September.
Local vegetable vendor Rajendra Singh shares that Lingud is in such high demand that it sells out immediately after arriving in the markets.
According to Ayurveda expert Dr. Joshi, Lingud is rich in vitamin A, B-complex, iron, magnesium, phosphorus, and several other medicinal compounds. It is considered effective in combating malnutrition, diabetes, and heart ailments. Studies by IHBT Palampur also support its nutritional and medicinal value.
Unlike commercial produce, Lingud grows organically in the lap of nature, free from pesticides and chemicals. As today’s youth lean more towards processed foods, traditional vegetables like Lingud offer both health and sustainability, reminding us of the value of natural superfoods rooted in our heritage.







