
धर्मशाला, 20 जुलाई 2025:
जिला कांगड़ा के 22 पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों से चुने गए 44 मेधावी छात्र-छात्राएं रविवार को शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए। डाइट धर्मशाला के प्रिंसिपल राकेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इस दल को रवाना किया। यह यात्रा चंडीगढ़, दिल्ली और आगरा के ऐतिहासिक, शैक्षणिक व सांस्कृतिक स्थलों की होगी, जहां से विद्यार्थी 24 जुलाई को लौटेंगे।
इस भ्रमण में कक्षा 9वीं व 11वीं के वे छात्र शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने स्कूलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हर स्कूल से दो छात्रों का चयन किया गया है। विद्यार्थियों के साथ 15 एस्कॉर्ट अध्यापक भी भेजे गए हैं, जो मार्गदर्शन और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
प्रदेश भर से 239 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनमें से 44 कांगड़ा से हैं। 8 अनाथ बच्चे भी इस दल का हिस्सा हैं। डाइट प्रिंसिपल राकेश शर्मा और पीएमश्री समन्वयक राजेश बैंस ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे भ्रमण शैक्षणिक और बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
Dharamshala, July 20, 2025:
A group of 44 meritorious students from 22 PM Shri Government Senior Secondary Schools in Kangra district departed for an educational tour on Sunday. The tour was flagged off by DIET Dharamshala Principal Rakesh Sharma. The students will visit Chandigarh, Delhi, and Agra, exploring historical, educational, and cultural landmarks. They will return on July 24.
This tour includes students of Classes 9 and 11 who secured first rank in their respective schools. Two students were selected from each of the 22 schools. Accompanying them are 15 escort teachers to ensure guidance and safety throughout the journey.
A total of 239 students were selected from across Himachal Pradesh, including 44 from Kangra. Notably, 8 orphaned children are also part of the delegation. Principal Rakesh Sharma and PM Shri District Coordinator Rajesh Bains expressed their best wishes, emphasizing that such tours broaden educational and intellectual horizons of students.







