best news portal development company in india

“ट्रेनी नीति” युवाओं से धोखा

SHARE:

उमेश दत्त ने ट्रेनी नीति को युवाओं के साथ खुला धोखा बताया
उमेश दत्त ने ट्रेनी नीति को युवाओं के साथ खुला धोखा बताया
उमेश दत्त ने ट्रेनी नीति को युवाओं के साथ खुला धोखा बताया

“सरकारी नौकरी का वादा, ट्रेनी नाम से ठगी”: उमेश दत्त
भाजपा प्रवक्ता बोले– कांग्रेस सरकार ने युवाओं को किया गुमराह

पालमपुर, 23 जुलाई। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त ने कांग्रेस सरकार पर युवाओं से छल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में लागू की गई “ट्रेनी पॉलिसी” पूरी तरह युवा विरोधी है और चुनावों से पहले किए गए वादों का खुला उल्लंघन है।

उमेश दत्त ने कहा कि कांग्रेस ने 2022 के चुनाव में वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में एक लाख नौकरियां दी जाएंगी, लेकिन अब चयनित अभ्यर्थियों को नियमित कर्मचारी नहीं, बल्कि “ट्रेनी” के रूप में नियुक्त किया जा रहा है, जो सिर्फ अल्प वेतन और सीमित अधिकारों के साथ काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह नीति न केवल रोजगार के आंकड़ों को कृत्रिम रूप से सुंदर दिखाने का प्रयास है, बल्कि उन युवाओं के आत्मसम्मान और भविष्य के साथ धोखा है, जिन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाई है।

भाजपा प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने निकट सहयोगियों को लाभ पहुंचा रहे हैं जबकि योग्य युवाओं को उपेक्षित किया जा रहा है। उन्होंने इस नीति को शीघ्र वापस लेने और चयनित अभ्यर्थियों को पूर्ण सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की।

यदि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती तो भाजपा राज्यव्यापी विरोध आंदोलन शुरू करेगी।

“Trainee Jobs Are Betrayal of Youth”: Umesh Dutt
BJP Spokesperson Slams Himachal Congress Over Job Policy

Palampur, July 23: BJP state spokesperson Umesh Dutt strongly criticized the Congress-led Himachal Pradesh government for its recently introduced ‘trainee job policy’, calling it deceptive and anti-youth.

He said that Congress had promised one lakh government jobs in its 2022 election manifesto. However, instead of regular positions, selected candidates are now being appointed as trainees—with lower pay, no allowances, and limited rights.

Umesh Dutt alleged that the policy is a deliberate attempt to misrepresent employment statistics and mislead the youth. He called it a betrayal of hardworking candidates who cleared competitive exams with dedication.

He further criticized the government for favoring personal associates in appointments while sidelining deserving candidates. BJP demands immediate withdrawal of this policy and regular appointments for selected candidates.

If the Congress government fails to act, BJP will launch a statewide democratic agitation to protect youth rights. Dutt emphasized that the issue is about youth dignity, livelihood, and the future of Himachal Pradesh.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment