
27 जुलाई से अस्थायी रूप से बंद रहेगी शिक्षा बोर्ड वेबसाइट
तकनीकी उन्नयन हेतु लिया गया निर्णय, 2 अगस्त तक बाधित रहेंगी सेवाएं
धर्मशाला, 23 जुलाई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने अपनी वेबसाइट www.hpbose.org को 27 जुलाई से 2 अगस्त 2025 (अनुमानित) तक अस्थायी रूप से बंद रखने की घोषणा की है। यह निर्णय नियोजित तकनीकी रखरखाव एवं स्थानीय सर्वर से क्लाउड प्लेटफॉर्म पर माइग्रेशन के अंतर्गत लिया गया है।
बोर्ड द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि यह कदम वेबसाइट की प्रदर्शन क्षमता, सुरक्षा और सुलभता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस दौरान परीक्षा फॉर्म भरना, परिणाम देखना और अन्य ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।
बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और संस्थानों से अपील की है कि वे अपने कार्य इसी सूचना के अनुसार पूर्व नियोजित करें। असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए, बोर्ड ने ईमेल और टेलीफोन के माध्यम से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी है।
ईमेल: hpbose@gmail.com
संपर्क नंबर: 01892-242139
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य निर्धारित समय से पूर्व भी पूर्ण हो सकता है, इसलिए उपयोगकर्ताओं से आग्रह है कि अपडेट्स के लिए समय-समय पर संपर्क में रहें।
HPBOSE Website to Remain Temporarily Inaccessible from July 27 to August 2
Maintenance and Cloud Migration Aimed at Enhancing Performance and Security
Dharamshala, July 23: The Himachal Pradesh Board of School Education (HPBOSE) has officially announced the temporary unavailability of its website www.hpbose.org from July 27 to August 2, 2025 (tentative).
The website will undergo scheduled maintenance and migration from local servers to a cloud-based platform. This transition is aimed at improving performance, scalability, security, and ease of access for all users.
During this period, exam form submissions, result viewing, and other online services will not be available. The board has urged students, parents, teachers, and affiliated institutions to plan their activities accordingly.
For assistance, users can contact the board via email at hpbose@gmail.com or call 01892-242139. Additionally, individual departments like +2, matriculation, revaluation, academic, and TET have been provided with specific contact details.
The board expressed regret for the inconvenience and assured users that services may resume earlier than scheduled, subject to the completion of technical work.







