
बचत भवन में कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
चंबा, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर बचत भवन चंबा में एक भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सैनिक कल्याण विभाग चंबा के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसमें उपायुक्त मुकेश रेपसवाल मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत चंबा जिला के तीन वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। उपायुक्त रेपसवाल ने देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले सभी सैनिकों को नमन किया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में योगदान देने वाले पूर्व सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
एनसीसी कैडेट्स द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए और उपस्थित सभी नागरिकों ने देश की एकता और अखंडता की शपथ ली। सैनिक कल्याण विभाग की उपनिदेशक कैप्टन (से नि) अनुमेहा पराशर ने सभी को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं और वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एडीसी अपराजिता चंदेल, चंबा भूतपूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल रवि वैध (से नि) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Kargil Vijay Diwas Observed at Chamba’s Bachat Bhawan
Chamba, July 26: To commemorate the 26th Kargil Vijay Diwas, a solemn event was organized at Bachat Bhawan Chamba under the aegis of the District Sainik Welfare Department. Deputy Commissioner Mukesh Repaswal was present as the chief guest.
The event began with a floral tribute to the three martyrs of Chamba district who laid down their lives in the Kargil war. The DC paid homage to all bravehearts who sacrificed their lives for the nation and also honored ex-servicemen who participated in the Kargil conflict.
NCC cadets presented patriotic songs, and all attendees took an oath to uphold the unity and integrity of the nation. Captain (Retd.) Anumeha Parashar, Deputy Director of Sainik Welfare Department, extended greetings on Kargil Vijay Diwas and emphasized the importance of remembering the sacrifices made by Indian soldiers.
The event was attended by SP Abhishek Yadav, ADC Aparajita Chandel, and Lt. Col. Ravi Vaidh (Retd.), President of the Chamba Ex-Servicemen League, among other dignitaries.







