best news portal development company in india

तकनीकी स्वास्थ्य कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि

SHARE:

स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी स्टाफ को बेहतर मानदेय देने की घोषणा करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी स्टाफ को बेहतर मानदेय देने की घोषणा करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी स्टाफ को बेहतर मानदेय देने की घोषणा करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

तकनीकी स्वास्थ्य कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि
शिमला, 26 जुलाई। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी कर्मचारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए ऑपरेशन थियेटर सहायकोंरेडियोग्राफर और एक्स-रे तकनीशियनों के मासिक मानदेय में महत्वपूर्ण वृद्धि का निर्णय लिया है। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर सहायकों का मानदेय 17,820 से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। इसी प्रकार, रेडियोग्राफर और एक्स-रे तकनीशियनों का मानदेय 13,100 से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है। यानी इन पदों पर लगभग 11,900 रुपये की सीधी बढ़ोतरी की गई है।

प्रदेश में OT सहायकों के 382 स्वीकृत पदों में से 226 रिक्त, और रेडियोग्राफर एवं एक्स-रे तकनीशियनों के 282 पदों में से 129 पद रिक्त हैं। कम मानदेय के कारण इन पदों को भरना मुश्किल हो रहा था। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया, जिसे मंत्रिमंडल से मंजूरी दी गई।

साथ ही IGMC शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में बीएससी तकनीकी कोर्स की सीटें 10 से बढ़ाकर 50 की गई हैं, जिससे राज्य के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के अधिक अवसर मिलेंगे।

Honorarium Hiked for Technical Health Workers in HP
Shimla, July 26: In a significant step to strengthen healthcare services in Himachal Pradesh, the State Government has announced an increase in honorarium for technical health workers, including Operation Theatre Assistants, Radiographers, and X-ray Technicians.

As per a government spokesperson, the monthly stipend for OT Assistants has been increased from ₹17,820 to ₹25,000, while Radiographers and X-ray Technicians will now receive ₹25,000 instead of ₹13,100, amounting to a direct hike of ₹11,900.

Currently, 226 out of 382 OT Assistant posts, and 129 out of 282 Radiographer/X-ray Technician posts are vacant in government health institutions. The lack of competitive pay discouraged experts from joining the public sector. Acting on this concern, CM Thakur Sukhvinder Singh Sukhu directed the health department to revise the honorarium, which was then approved by the Cabinet.

To enhance training opportunities, B.Sc. Medical courses at IGMC Shimla and Tanda Medical College have increased seat intake from 10 to 50, offering better technical education for the state’s youth.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment