best news portal development company in india

ऊना में ‘ग्रीनिंग ऑफ एमएसएमईज़’ कार्यशाला आयोजित

SHARE:

ऊना में आयोजित ग्रीनिंग ऑफ एमएसएमईज़ कार्यशाला में भाग लेते उद्योग प्रतिनिधि।
ऊना में आयोजित ग्रीनिंग ऑफ एमएसएमईज़ कार्यशाला में भाग लेते उद्योग प्रतिनिधि।
ऊना में आयोजित ग्रीनिंग ऑफ एमएसएमईज़ कार्यशाला में भाग लेते उद्योग प्रतिनिधि।

ऊना में ‘ग्रीनिंग ऑफ एमएसएमईज़’ कार्यशाला आयोजित
ऊना, 26 जुलाई। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ और संसाधन दक्ष बनाने के उद्देश्य से ‘ग्रीनिंग ऑफ एमएसएमईज़’ परियोजना के अंतर्गत एक स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यशाला का आयोजन ऊना में किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन फ्रॉस्ट एंड सुलिवन और टिंज कंसल्टेंसी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें ऊना औद्योगिक क्षेत्रों के अनेक उद्योग प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया।

ऊना उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रचित शर्मा ने बताया कि यह परियोजना भारत सरकार के RAMP कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसे विश्व बैंक का समर्थन प्राप्त है। इस योजना के माध्यम से 1900 एमएसएमई इकाइयों को हरित और प्रतिस्पर्धी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दौरान ‘रिसोर्स एफिशिएंट क्लीनर प्रोडक्शन स्टडी’ के तहत ऊर्जा, जल और अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार पर जोर दिया गया।

कार्यशाला में ऊर्जा दक्षतानवीकरणीय ऊर्जाजल पुनर्चक्रणकचरा प्रबंधननेट ज़ीरो लक्ष्यडीकार्बोनाइजेशन और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
रचित शर्मा ने कहा कि यह पहल तकनीकी बदलाव से अधिक मानसिकता में परिवर्तन लाने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे एमएसएमई इकाइयां लागत प्रभावी, आत्मनिर्भर और पर्यावरण-अनुकूल बनेंगी।

इस अवसर पर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन टाहलीवाल के अध्यक्ष राकेश कौशल और इंडस्ट्रियल एसोसिएशन मैहतपुर के अध्यक्ष सी.एस. कपूर भी उपस्थित रहे।

‘Greening of MSMEs’ Workshop Held in Una
Una, July 26: A stakeholder consultation workshop under the ‘Greening of MSMEs’ project was successfully held in Una to promote environmentally sustainable practices among Micro, Small, and Medium Enterprises (MSMEs). The event was jointly organized by Frost & Sullivan and TINZ Consultancy and saw participation from industry representatives across Una’s industrial zones.

Rachit Sharma, General Manager, Department of Industries, Una, shared that this project is a part of the Government of India’s RAMP program, supported by the World Bank. It aims to assist around 1900 MSMEs in Himachal Pradesh by providing technical and financial aid to make them resource-efficient and competitive.

Experts elaborated on topics like energy efficiencywaste managementrenewable energyESG compliancenet zero goals, and circular economy.
The project includes a Resource Efficient Cleaner Production (RECP) Study for each unit to enhance productivity with minimal resource consumption.

Rachit Sharma emphasized that this initiative is not just a technical upgrade but a shift in mindset for a greener industrial future.
Also present were Rakesh Kaushal, President, Industrial Association Tahliwal, and C.S. Kapoor, President, Industrial Association Mehatpur.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment