best news portal development company in india

सिरकुंड विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

SHARE:

सिरकुंड स्कूल में विधिक विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए।
सिरकुंड स्कूल में विधिक विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए।
सिरकुंड स्कूल में विधिक विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए।

सिरकुंड विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
चंबा, 26 जुलाई: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंबा के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरकुंड में शुक्रवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशा उन्मूलन, एंटी रैगिंग कानूनों तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्रों को जानकारी देना था।

मुख्य वक्ता, सहायक विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता नवीन सिंह ठाकुर ने कहा कि नशा युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि रैगिंग एक दंडनीय अपराध है और विद्यार्थियों को इससे दूर रहना चाहिए। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के बारे में बताते हुए वृक्षारोपण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य विभाग की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सिनाक्षी मंडला ने नशे के दुष्परिणामों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी प्रेरित करें

विद्यालय के उपप्रधानाचार्य राजेश ने कार्यक्रम का संचालन किया और अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में कुल 313 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य भविष्य के नागरिकों को सजग, संवेदनशील और जागरूक बनाना रहा।

Legal Awareness Camp Held at Sirkund School
Chamba, July 26: A legal awareness program was organized at Government Senior Secondary School, Sirkund, under the aegis of District Legal Services Authority (DLSA), Chamba. The objective was to educate students on drug prevention, anti-ragging laws, and environmental protection.

The keynote speaker, Assistant Defense Advocate Navin Singh Thakur, addressed students on the harmful effects of substance abuse on youth and society. He termed ragging as a serious criminal offense and encouraged students to avoid such behavior. He emphasized the importance of environmental conservation and urged students to make tree plantation a part of their lifestyle.

From the Health DepartmentCommunity Health Officer Sinakshi Mandla elaborated on the consequences of drug addiction, stressing how it damages not only individuals but also families and communities. She called upon the students to be aware and proactive in keeping themselves and others away from drug abuse.

The event was coordinated by Vice Principal Rajesh, who also extended a vote of thanks to all dignitaries. A total of 313 participants attended the session, making it a significant initiative for student awareness and empowerment.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment