
शहीदों की अनुग्रह राशि में डेढ़ गुना बढ़ोतरी: कर्नल शांडिल
धर्मशाला, 26 जुलाई: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर धर्मशाला के युद्ध स्मारक में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और वीर नारियों व शहीद परिवारों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने शहीदों और उनके आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह अनुदान राशि में डेढ़ गुना तक की बढ़ोतरी की है। अब शहीदों के परिजनों को 20 लाख की बजाय 30 लाख, अन्य कारणों से मारे गए सैनिकों को 5 लाख के बजाय 7.5 लाख और युद्ध में अपंग हुए सैनिकों को 2.5 लाख से बढ़ाकर 3.75 लाख रुपये तक सहायता दी जाएगी।
कर्नल शांडिल ने कहा कि हिमाचल से कारगिल युद्ध में 52 सैनिकों ने बलिदान दिया, जिनमें से 15 कांगड़ा जिले से थे। स्वतंत्रता के बाद से 1,728 हिमाचली सैनिक देश के लिए वीरगति को प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 1.31 लाख पूर्व सैनिक, 986 वीर नारियाँ और 39,503 विधवाएँ पंजीकृत हैं। हिमाचल के 4 सैनिकों को परमवीर चक्र, 2 को अशोक चक्र, 10 को महावीर चक्र और 25 को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक कर्नल विधि लगवाल, एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा, डीसी हेमराज बैरवा, एसपी अशोक रत्न और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Kargil Martyrs Honoured, Ex-Gratia Amount Increased: Col. Shandil
Dharamshala, July 26: On the occasion of Kargil Vijay Diwas, a state-level tribute ceremony was held at the War Memorial in Dharamshala. Health & Sainik Welfare Minister Col. Dhani Ram Shandil was the chief guest and paid homage to the martyrs and honoured Veer Naris and martyr families.
Col. Shandil announced that the ex-gratia assistance for the kin of martyred soldiers has been increased by 1.5 times. The amount has been enhanced from ₹20 lakh to ₹30 lakh for KIA cases, from ₹5 lakh to ₹7.5 lakh for other deaths, and from ₹2.5 lakh to ₹3.75 lakh for disabled soldiers.
He informed that 52 soldiers from Himachal sacrificed their lives in the Kargil war, 15 from Kangra alone. Since independence, 1,728 brave soldiers from Himachal have attained martyrdom.
Currently, the state has over 1.31 lakh ex-servicemen, 986 Veer Naris, and 39,503 war widows. Four soldiers from the state have received the Param Vir Chakra, with many others earning Ashok, Mahavir, and Kirti Chakras.







