
कारगिल विजय दिवस पर मंडी में अमर बलिदानियों को नमन
मंडी, 26 जुलाई: कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंडी जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय सेना के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह आयोजन शहीद स्मारक और सेरी मंच पर हुआ जिसमें सेना, पुलिस, प्रशासन, पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सदर विधायक अनिल शर्मा, बल्ह से विधायक इंदर सिंह, मेयर वीरेंद्र भट्ट, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर, एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह, एसडीएम रूपेंद्र कौर, पूर्व सैनिक लीग के अधिकारी व वीर नारियां उपस्थित रहीं।
वीर नारियों प्रोमिला, सरला, धनी, निर्मला और सीता देवी को सम्मानित कर समाज की कृतज्ञता व्यक्त की गई। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल कपूर ने कहा कि कारगिल युद्ध की वीरता की मिसाल विश्व में दुर्लभ है।
एडीसी गुरसिमर सिंह ने शहीदों के जीवन और त्याग को शाश्वत प्रेरणा बताया और देश सेवा की शपथ दिलाई।
पूर्व सैनिक लीग के उपाध्यक्ष कर्नल तारा प्रताप सिंह राणा और कैप्टन हेतराम शर्मा ने कहा कि हिमाचल के 52 जवानों ने इस युद्ध में बलिदान दिया, जिनमें से 12 मंडी जिला से थे।
उन्होंने याद दिलाया कि इस युद्ध में कैप्टन विक्रम बत्रा (मरणोपरांत) और सूबेदार मेजर संजय कुमार को परमवीर चक्र से नवाजा गया था।
Mandi Pays Tribute to Kargil War Heroes on 26th Anniversary
Mandi, July 26: On the 26th Kargil Vijay Diwas, the people of Mandi district paid heartfelt tribute to the brave soldiers of the Indian Army who laid down their lives in the 1999 Kargil War. A district-level ceremony was organized at the Shaheed Smarak and Seri Manch, attended by army officials, police, civil administration, ex-servicemen, and citizens.
MLAs Anil Sharma and Inder Singh, Mayor Virender Bhatt, Lt. Gen. (Retd.) Rakesh Kapoor, ADC Gursimar Singh, SDM Rupinder Kaur, and representatives from the Ex-Servicemen League laid wreaths at the memorial.
Five Veer Naris — Promila, Sarla, Dhani, Nirmala, and Sita Devi — were honored during the event. Lt. Gen. Kapoor praised the unmatched bravery of Indian soldiers during the Kargil War.
ADC Gursimar Singh said that the lives and sacrifices of our martyrs are a permanent inspiration. Colonel Tara Pratap Singh Rana and Captain Het Ram Sharma stated that 12 soldiers from Mandi were among the 52 martyrs from Himachal in the war.
They highlighted the bravery of Captain Vikram Batra and Subedar Major Sanjay Kumar, recipients of the Param Vir Chakra.







