best news portal development company in india

राजस्व मंत्री ने स्याठी में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा

SHARE:

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी स्याठी में प्रभावितों से बातचीत करते हुए।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी स्याठी में प्रभावितों से बातचीत करते हुए।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी स्याठी में प्रभावितों से बातचीत करते हुए।

राजस्व मंत्री ने स्याठी गांव का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की
धर्मपुर, 26 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को धर्मपुर उपमंडल के आपदा प्रभावित स्याठी गांव का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और चल रहे राहत व पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके पश्चात आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रभावित तक सहायता समय पर पहुंचे और कार्यों में किसी प्रकार की कोताही न हो

उन्होंने बताया कि जिन लोगों के घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें 7 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की जा रही है, जो देश में अब तक की सबसे बड़ी सहायता मानी जा रही है। भूमि उपलब्धता की चुनौती को ध्यान में रखते हुए सरकार ने वन अधिनियम में संशोधन हेतु प्रस्ताव केंद्र को भेजा है।

राजस्व मंत्री ने खेती-बागवानी के नुकसान के संयुक्त मूल्यांकन और उचित मुआवज़े की बात भी कही। उन्होंने लोक निर्माण, जल शक्ति व बिजली विभाग को पुनर्निर्माण में गति लाने के निर्देश दिए। एसडीएम जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि अब तक 3.85 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है और 612 तिरपाल29 राशन किट, और गैस सिलेंडर भी वितरित किए जा चुके हैं।

इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर, एसडीएम धर्मपुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री ने अटल आदर्श विद्यालय मढ़ी का निरीक्षण भी किया।

Revenue Minister Reviews Relief Works in Disaster-Hit Syathi Village
Dharampur, July 26: Himachal Pradesh Revenue Minister Jagat Singh Negi visited Syathi village in Dharampur subdivision to review the ongoing relief and rehabilitation efforts for families affected by the recent natural disaster. He interacted with the affected citizens and held a review meeting with officials.

The Minister emphasized that reaching every affected individual with timely aid is the government’s top priority. He shared that victims whose houses were fully damaged will receive ₹7 lakh — the highest relief compensation provided by any state government so far.

To address the issue of land availability, especially under forest cover, the state has proposed amendments to the Forest Conservation Act through the Legislative Assembly. Damaged agriculture and horticulture will be assessed jointly, and compensation will be offered accordingly.

So far, ₹3.85 lakh has been disbursed in relief, including aid for 26 fully damaged homes and 29 ration kits612 tarpaulins, and LPG cylinders. SDM Joginder Patial and local MLA Chandrashekhar were also present. The Minister also inspected the Atal Adarsh Vidyalaya, Madhi.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment