best news portal development company in india

बारिश से कांगड़ा में एचआरटीसी सेवाएं प्रभावित

SHARE:

कांगड़ा में बारिश के बीच बंद पड़ी एचआरटीसी बस सेवा
कांगड़ा में बारिश के बीच बंद पड़ी एचआरटीसी बस सेवा
कांगड़ा में बारिश के बीच बंद पड़ी एचआरटीसी बस सेवा

धर्मशाला, 4 अगस्त 2025।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की कुल 50 बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें से 19 बस सेवाएं पूरी तरह निलंबित कर दी गई हैं, जबकि 31 बसें मार्ग में फंसी रही हैं। यह जानकारी एचआरटीसी के जिला प्रबंधक पंकज चड्ढा ने धर्मशाला से दी।

जिला की 778 प्रतिदिन चलने वाली बस सेवाओं में से प्रभावित सेवाएं अलग-अलग यूनिटों से संबंधित हैं। चंबा यूनिट में सर्वाधिक 10 सेवाएं निलंबित रहीं। जोगिंदर नगर यूनिट में कोई सेवा रद्द नहीं हुई, लेकिन 15 बसें फंसीं। धर्मशाला यूनिट में 6 सेवाएं रद्द रहीं जबकि नगरोटा बगवांपालमपुरपठानकोट और बैजनाथ यूनिटों में भी बसें मार्ग में फंसीं।

डीएम पंकज चड्ढा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है। मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए एहतियातन सेवाएं निलंबित की गई हैं। जहां बसें फंसी हैं वहां से उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम की जानकारी के बाद ही यात्रा करें। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और हालात पर नजर रखी जा रही है

Dharamshala, August 4, 2025.
Due to continuous heavy rainfall, as many as 50 bus services of the Himachal Road Transport Corporation (HRTC) in Kangra district have been affected. Out of these, 19 services have been completely suspended, and 31 buses remain stuck en route. The update was shared by District Manager Pankaj Chadda from Dharamshala.

Out of 778 daily operated services, several routes faced disruption. Chamba Unit saw the highest impact with 10 suspended services. Joginder Nagar Unit had no cancellations, but 15 buses were stuck. Other affected units included Dharamshala, Nagrota Bagwan, Palampur, Pathankot, and Baijnath.

DM Pankaj Chadda assured that passenger safety is the top priority, and some services have been suspended as a precaution based on weather department alerts. Efforts are underway to rescue stuck buses safely.

The transport department has urged passengers to avoid unnecessary travel and step out only after checking weather updates. The administration remains on high alert.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment