best news portal development company in india

जनजातीय मेले की तैयारियों पर केलांग में बैठक

SHARE:

उपायुक्त किरण भड़ाना ने जनजातीय मेले की तैयारियों की समीक्षा की।
उपायुक्त किरण भड़ाना ने जनजातीय मेले की तैयारियों की समीक्षा की।
उपायुक्त किरण भड़ाना ने जनजातीय मेले की तैयारियों की समीक्षा की।

लाहौल-स्पीति, केलांग | 4 अगस्त 2025
राज्य स्तरीय जनजातीय मेला 2025, जो 14 से 16 अगस्त तक केलांग में आयोजित होगा, को भव्य और गरिमामय रूप देने हेतु उपायुक्त कार्यालय, केलांग में उपायुक्त श्रीमती किरण भड़ाना की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी विभागाध्यक्षों, बीआरओ और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मेले की सफल आयोजन हेतु समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुविधाओं, साफ-सफाई, यातायात, सुरक्षा, जलापूर्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने कहा कि यह मेला जनजातीय संस्कृति, परंपरा और कला का प्रतीक है। इसे इस तरह आयोजित किया जाए कि स्थानीय समुदाय के साथ-साथ पर्यटक भी इससे जुड़ाव महसूस करें।

बैठक में उपमंडलाधिकारी आकांशा शर्मा, सहायक आयुक्त कल्याणी गुप्ता, डीएसपी रश्मि शर्मा, वनमंडलाधिकारी अनिकेत वानवे, बीडीओ विवेक गुलेरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Keylong, Lahaul-Spiti | August 4, 2025
To ensure the grand and dignified organization of the upcoming State-Level Tribal Fair 2025, scheduled to be held from August 14 to 16 in Keylong, a review meeting was chaired by Deputy Commissioner Ms. Kiran Bhadana at the DC office auditorium.

Heads of departments stationed in Keylong, BRO officials, and local representatives participated in the meeting. The DC instructed all nodal officers to work with dedication and enthusiasm, emphasizing timely preparation, public amenities, cleanliness, traffic management, and promotion of local tribal culture and art.

She stated that the fair reflects the essence of the tribal traditions and must be celebrated in a way that both the local community and visitors feel a strong connection.

Sub-Divisional Magistrate Akanksha Sharma, Assistant Commissioner Kalyani Gupta, DSP Rashmi Sharma, DFO Aniket Vanve, and BDO Vivek Guleria were among the key officials present at the meeting.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment