best news portal development company in india

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इच्छी, जिला कांगड़ा में एक भव्य जिला स्तरीय जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

इच्छी पीएचसी में आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम में भाग लेतीं माताएं व स्वास्थ्य अधिकारी।
इच्छी पीएचसी में आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम में भाग लेतीं माताएं व स्वास्थ्य अधिकारी।
इच्छी पीएचसी में आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम में भाग लेतीं माताएं व स्वास्थ्य अधिकारी।

धर्मशाला, 5 अगस्त 2025।
विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इच्छी, जिला कांगड़ा में एक भव्य जिला स्तरीय जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम “स्तनपान में निवेश करें, भविष्य में निवेश करें” रहा, जो शिशु स्वास्थ्य, मातृत्व कल्याण एवं सतत विकास में स्तनपान की भूमिका को रेखांकित करता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सूद के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुमित शर्मा (जिला कार्यक्रम अधिकारी) ने की। इसमें स्वास्थ्य शिक्षिका अर्चना गुरंग, पर्यवेक्षिका, आंगनवाड़ी व आशा वर्कर्स और लगभग 100 गर्भवती व स्तनपान कराने वाली माताएं अपने शिशुओं सहित शामिल हुईं।

कार्यक्रम में स्तनपान के लाभ, पूरक आहार, स्वच्छता और हाथ धोने की सही विधि पर प्रयोगात्मक जानकारी दी गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगितासाक्षरता सामग्रीउपहार और प्रशस्ति पत्रों ने प्रतिभागियों में खास उत्साह पैदा किया।

डॉ. सुमित शर्मा ने बताया कि शिशु को जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध देना चाहिए और दो वर्ष तक स्तनपान जारी रखना चाहिए। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ किया गया कि हम सभी स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।

Dharamshala, August 5, 2025:
A grand district-level awareness program was organized on the occasion of World Breastfeeding Week 2025 at Primary Health Centre, Ichhi, Kangra. The theme for this year was “Enabling Breastfeeding: Making a Difference for a Lifetime”, highlighting the role of breastfeeding in child health and sustainable development.

Organized under the guidance of Chief Medical Officer Dr. Rajesh Guleri and District Health Officer Dr. R.K. Sood, the event was presided over by Dr. Sumit Sharma, District Program Officer. Health officials including MEIO Hemlata NegiHealth Educator Archana Gurung, supervisors, ASHA and Anganwadi workers were present.

Around 100 pregnant and lactating mothers participated along with their infants. The event featured detailed discussions on breastfeeding benefits, complementary feeding, and hygiene. A quiz competitionlive demonstrations, and awareness sessions added great value to the initiative.

The program concluded with a strong commitment from all participants to promote breastfeeding and support maternal and child health across the community.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment