
मंडी, 6 अगस्त 2025।
जल शक्ति विभाग मंडी द्वारा त्वरित राहत कार्यों के चलते मंडी शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति आज सायं तक बहाल होने की संभावना है। अधिशाषी अभियंता जल शक्ति मंडल मंडी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल, तोम्बरा, पैलेस, सैन, भ्यूली, पुरानी मंडी और बाजार क्षेत्रों में सप्लाई पहले ही सामान्य कर दी गई है। तल्याहड़, लाल कोठी और जेल रोड जैसे क्षेत्रों में आंशिक रूप से जलापूर्ति शुरू हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि जहां पाइपलाइन अत्यधिक क्षतिग्रस्त हुई है, वहां 13 टैंकरों के माध्यम से 35 से अधिक स्थानों पर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। 29 जुलाई की भारी बारिश में ऊहल दरिया आधारित बहाव जल योजना की मुख्य पाइपलाइन ‘स्कोर’ स्थान के पास क्षतिग्रस्त हो गई थी।
जलापूर्ति बहाली के लिए विभाग ने 250 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया, जिसमें 16 वेल्डिंग टीमें शामिल हैं। टारना टैंक से हॉस्पिटल टैंक तक की 200 एमएम लाइन और 65 एमएम व 80 एमएम की दो लाइनें विशेष मरम्मत टीमों द्वारा ठीक की गईं।
4 अगस्त तक अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई थी, लेकिन 5 अगस्त की रात हुई वर्षा से RD इंडस्ट्रीज के पास लाइन पुनः क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे तुरंत ठीक कर लिया गया है। विभाग आज शाम तक सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य करने के लिए कार्यरत है।
Mandi, August 6, 2025:
Thanks to the prompt efforts by the Jal Shakti Department Mandi, drinking water supply is expected to be restored in most parts of Mandi town by this evening. Executive Engineer Praveen Gupta informed that water supply has already been fully restored in key areas like Zonal Hospital, Tombra, Palace, Sain, Bhuli, Purani Mandi, and Market areas.
Partial supply has resumed in Talyahad, Lal Kothi, and Jail Road areas. Where pipelines were severely damaged, 13 water tankers are providing drinking water to 35+ locations daily.
On July 29, heavy rains damaged the 450mm pipeline of the Uhl river-based flow water scheme at the ‘Score’ location. Multiple lines, including those in Tungal Colony and the hospital zone, suffered damage due to landslides.
More than 250 staff members, including 16 welding teams, were mobilized to ensure emergency restoration. The 200mm main line from Tarna Tank to Hospital Tank and other 65mm & 80mm lines were quickly repaired.
Though most areas had supply by August 4, rainfall on the night of August 5 caused another landslide near RD Industries, damaging the mainline again, which has since been fixed. Final restoration across remaining areas is expected by this evening.







