best news portal development company in india

विधानसभा अध्यक्ष ऊना में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

SHARE:

ऊना में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते उपायुक्त जतिन लाल।
ऊना में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते उपायुक्त जतिन लाल।
ऊना में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते उपायुक्त जतिन लाल।

विधानसभा अध्यक्ष होंगे ऊना में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

ऊना, 7 अगस्त। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 15 अगस्त को ऊना में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वे प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय, ऊना के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेने के उपरांत जनता को संबोधित करेंगे।

समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस तथा विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियों द्वारा परेड होगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आकर्षक झांकियां भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उपायुक्त जतिन लाल ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे और आवश्यक निर्देश जारी किए।

समारोह में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, सर्वश्रेष्ठ झांकी, स्टॉल और प्रस्तुति देने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे। ‘ईट राइट मेला’ की तर्ज पर स्वस्थ व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

उपायुक्त ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लें और राष्ट्रीय पर्व को सामूहिक उत्साह से मनाएं।

Speaker to Hoist National Flag in Una on Independence Day

Una, August 7 – Himachal Pradesh Vidhan Sabha Speaker Kuldeep Singh Pathania will be the Chief Guest at the district-level Independence Day celebrations in Una on August 15, 2025.

He will hoist the national flag at 11:00 AM at Government Senior Secondary Boys School, Una, and will address the public after inspecting the parade. The event will feature parade contingents from Police, Home Guards, NCC, NSS, and school students.

Earlier, the Speaker will offer floral tributes at the Martyrs’ Memorial in MC Park. Deputy Commissioner Jatin Lal chaired a review meeting and assigned responsibilities to various departments for the smooth conduct of the event.

The event will also include tableaux on social themes and government welfare schemes such as Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana, Indira Gandhi Sukh Shiksha Yojana, Dr. YS Parmar Student Loan Scheme, and Beti Bachao Beti Padhao.

Awards will be presented to outstanding officials, best tableaux, stalls, and cultural performers. A special “Eat Right” fair will promote healthy lifestyle with nutritious food stalls run by government departments and SHGs.

The DC urged citizens to attend the event in large numbers to celebrate the national festival with unity and joy.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment