best news portal development company in india

सेंट्रल विस्टा से हर साल ₹1500 करोड़ बचत

SHARE:

हमीरपुर में पत्रकारों को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर।
हमीरपुर में पत्रकारों को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर।
हमीरपुर में पत्रकारों को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर।

सेंट्रल विस्टा परियोजना से सालाना ₹1500 करोड़ की बचत: भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर

हमीरपुर, 07 अगस्त। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सेंट्रल विस्टा परियोजना सरकार की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

उन्होंने बताया कि 6 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री द्वारा कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन किया गया, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस ढांचा तैयार किया गया है। यह भवन सरकारी कर्मचारियों की दक्षता और कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक होगा।

उन्होंने कहा कि जल्द ही दो और नए भवनों का उद्घाटन होगा, जिससे किराए के भवनों में चल रहे मंत्रालयों को स्थानांतरित किया जाएगा। इससे सरकार को प्रतिवर्ष ₹1500 करोड़ की बचत होगी।

ठाकुर ने DBT योजना के जरिए ₹4.3 लाख करोड़ की वार्षिक बचत का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की खनिज संपदा में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हाल ही में मध्य प्रदेश में विशाल सोने के भंडार और जम्मू-कश्मीर में लिथियम की खोज हुई है, जिससे देश की ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा मजबूत होगी।

Central Vista Project to Save ₹1500 Cr Annually: BJP President Thakur

Hamirpur, August 7 – BJP District President Rakesh Thakur hailed the Central Vista project as a visionary initiative by Prime Minister Narendra Modi, aimed at strengthening India’s administrative and economic framework.

He stated that on August 6, 2025, PM Modi inaugurated Kartavya Bhawan-3, a state-of-the-art government office complex designed to enhance employee efficiency and productivity.

Thakur added that two more buildings under the project will be inaugurated soon, enabling the relocation of ministries currently operating from rented spaces. “This will result in an annual savings of over ₹1500 crore on rent and maintenance,” he noted.

Highlighting Modi government’s other achievements, Thakur said the Direct Benefit Transfer (DBT) system has saved ₹4.3 lakh crore annually by eliminating fake beneficiaries.

He also mentioned the recent discovery of a massive gold reserve near Jabalpur, which could significantly boost India’s economic strength. In addition, he emphasized the strategic importance of newly found lithium reserves in Salal (J&K) and estimated crude oil in the Andaman & Nicobar Islands for India’s EV and petroleum sectors.

 

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment