best news portal development company in india

कांग्रेस की हार पर ठीकरा फोड़ने की परंपरा

SHARE:

भाजपा नेताओं सुरेश कश्यप और विनोद कुमार शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए।
भाजपा नेताओं सुरेश कश्यप और विनोद कुमार शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए।
भाजपा नेताओं सुरेश कश्यप और विनोद कुमार शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए।

शिमला, 14 अगस्त।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप और प्रदेश सचिव, विधायक विनोद कुमार ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परंपरा रही है कि चुनाव हारते ही वोटरों या चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ दो।
भाजपा नेताओं ने 1988 के नेशनल कॉन्फ्रेंस गठजोड़ और धांधली के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि कीर्ति आजाद ने भी कांग्रेस के पोलिंग बूथ कब्जाने की बात मानी थी। उनका कहना था कि यह कांग्रेस और गांधी परिवार की पुरानी आदत है—चुनाव हारो, झूठे आरोप लगाओ, सबूत कभी पेश न करो।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने 1970 में मतदाताओं को ‘मूर्खों का टोला’ कहा था। राजीव गांधी ने बैलट पेपर पर ठीकरा फोड़कर ईवीएम की मांग की, जबकि आज राहुल गांधी ईवीएम बंद कर बैलट पेपर वापसी की बात कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने चुनौती दी कि राहुल गांधी, प्रतिभा सिंह और मुकेश अग्निहोत्री बताएं कि सबूत देने से क्यों बचते हैं।

Shimla, August 14.
Former BJP state president and MP Suresh Kashyap along with party secretary and MLA Vinod Kumar launched a sharp attack on the Congress, accusing it of blaming voters or the Election Commission every time it loses an election.
Referring to the 1988 National Conference alliance, they cited allegations by Kirti Azad, who admitted to booth capturing for Congress leaders. They said this is the Congress and Gandhi family’s old habit—lose elections, make false allegations, and never produce evidence.
The leaders recalled how Indira Gandhi called voters a “bunch of fools” after losing in 1970, Rajiv Gandhi blamed ballot papers and demanded EVMs, while Rahul Gandhi now demands EVMs be scrapped in favor of ballot papers. The BJP challenged Rahul Gandhi, Pratibha Singh, and Mukesh Agnihotri to explain why they avoid submitting affidavits or evidence to back their claims.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment