best news portal development company in india

वर्ष दर वर्ष बढ़ती हरियाली की सौगात

SHARE:

चंडीगढ़ में ‘वननेस वन’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करते सेवादार।
चंडीगढ़ में ‘वननेस वन’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करते सेवादार।
चंडीगढ़ में ‘वननेस वन’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करते सेवादार।

चंडीगढ़, 14 अगस्त 2025।
संत निरंकारी मिशन पर्यावरण संरक्षण के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 17 अगस्त को ‘वननेस वन’ परियोजना के पांचवें चरण का आयोजन करेगा। सुबह 6 से 9 बजे तक देशभर में हजारों श्रद्धालु और सेवादार वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी निष्ठा और संरक्षण का संकल्प दोहराएंगे।
चंडीगढ़ के ग्रीन बेल्ट सेक्टर 31, मोहाली के लवली पार्क और अन्य शाखाओं में भी पौधे रोपे जाएंगे। 2021 में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में शुरू हुआ यह अभियान केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन और सह-अस्तित्व का संदेश देता है।
अब तक 600 से अधिक स्थलों पर लगाए गए पौधे लघु वनों का रूप ले रहे हैं, जहां दुर्लभ पक्षी और वन्यजीव भी लौटने लगे हैं। संत निरंकारी मंडल के सचिव श्री जोगिंदर सुखीजा जी के अनुसार, पौधों का चयन स्थानीय जलवायु के अनुसार किया जाता है और उनकी देखभाल आधुनिक तकनीकों से होती है।
‘वननेस वन’ मिशन का लक्ष्य सिर्फ हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि मानव और प्रकृति के बीच एक स्थायी, आत्मिक संबंध स्थापित करना है।

Chandigarh, August 14, 2025.
Continuing its commitment to environmental conservation, Sant Nirankari Mission will hold the fifth phase of the ‘Oneness One’ project on August 17. From 6 to 9 am, thousands of devotees and volunteers across the country will plant trees, reaffirming their pledge to protect nature.
Tree plantation will also take place at Green Belt Sector 31 in Chandigarh, Lovely Park in Mohali, and other branches. Initiated in 2021 under the guidance of Satguru Mata Sudiksha Ji Maharaj, this campaign is not just about planting trees but about fostering balance and coexistence with nature.
Over 600 sites have already been transformed into mini forests, attracting rare birds and wildlife. According to Sant Nirankari Mandal Secretary Shri Joginder Sukhija Ji, plants are chosen based on local climate and cared for using modern techniques.
The aim of ‘Oneness One’ is not just greenery but creating a lasting spiritual bond between humans and nature.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment