
सोलन, 14 अगस्त 2025।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सोलन में आयोजित चौथी त्रैमासिक जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में 130 मामलों पर चर्चा हुई, जिनमें लोक निर्माण, जल शक्ति, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। डॉ. शांडिल ने चकौता धारकों को भूमि का मालिकाना हक देने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामशहर में एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराने, गोयला-नालागढ़ और गोयला-परवाणू बस रूट बहाल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पशुपालन विभाग को श्वान नसबंदी नियमित करने और श्वान केंद्र स्थापित करने, कथेड़ में बहुउद्देशीय अस्पताल निर्माण को तेज करने और सोलन अस्पताल में मनोचिकित्सक नियुक्त करने की बात कही।
बैठक में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी और जिला अधिकारियों ने भी भाग लिया। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतें समयसीमा में निपटाई जाएंगी।
Solan, August 14, 2025.
Health, Family Welfare, Social Justice & Empowerment, and Sainik Welfare Minister Colonel Dr. Dhaniram Shandil, while chairing the 4th Quarterly District Level Grievance Redressal Committee meeting in Solan, directed all officials to ensure timely and effective resolution of public complaints.
The meeting discussed 130 issues, mainly related to Public Works, Jal Shakti, Health Department, and the Municipal Corporation. Dr. Shandil instructed that land ownership rights for Chakauta holders be processed within the set timeline, an X-ray machine be provided at Ramshahr CHC, and the Goyla-Nalagarh and Goyla-Parwanoo bus routes be restored.
He also directed the Animal Husbandry Department to conduct regular dog sterilization, set up a dog shelter, expedite the construction of the multi-specialty hospital at Kathed, and appoint a psychiatrist at Solan hospital.
Kasauli MLA Vinod Sultanpuri and senior district officials also attended. DC Solan Manmohan Sharma assured that all grievances would be resolved within the stipulated time.







