
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला ने भारत सरकार के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत एक शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था।
सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई यात्रा में 79 मीटर और 30 मीटर लंबे तिरंगे के साथ विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने जोशपूर्ण भागीदारी निभाई। यात्रा शहीद स्मारक तक पहुँची, जहाँ नागरिकों ने भी तिरंगे लहराकर स्वागत किया।
कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि विद्यार्थी केवल कक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने में भी अग्रणी हैं। यह अभियान युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त करेगा। आने वाले दिनों में जागरूकता कार्यक्रम, प्रदर्शनी और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
Dharamshala: Himachal Pradesh Central University, Dharamshala, organized a grand Tiranga rally under the Government of India’s “Har Ghar Tiranga” campaign. The rally aimed to spread awareness about the national flag and strengthen patriotic feelings.
Starting at 11 AM from the university campus, the rally featured 79-meter and 30-meter long tricolours, carried by enthusiastic students, faculty, and staff. It concluded at the Shaheed Memorial, where locals greeted the participants with waving flags.
Vice-Chancellor Prof. Sat Prakash Bansal said the students are not confined to classrooms but are actively spreading awareness in society. The campaign will further empower the spirit of patriotism and unity among youth. Upcoming events will include awareness programs, exhibitions, and debate competitions.







