
पालमपुर, 18 अगस्त। हिमाचल प्रदेश भारतीय क्षत्रिय घृत बाहती चांग संघ (रजि. 1932) के पालमपुर ब्लॉक की कार्यकारिणी का चुनाव पालमपुर पब्लिक हंगलोह वार्ड नं. 1 में प्रदेश संयोजक डॉ. रमेश कोंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में सर्वसम्मति से अशोक चौधरी को अध्यक्ष, वेद प्रकाश को महासचिव और अजमेर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने संगठन की मजबूती और समाज के उत्थान पर अपने विचार रखे। नव-निर्वाचित अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि वे समाज की एकता और विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में सुरेश चौधरी (सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश), महेंद्र चौधरी (सेवानिवृत्त प्रिंसिपल), ओपेन्द्र सैनी (उद्योगपति), सुरिंदर चौधरी (सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर) समेत कई वरिष्ठ लोग मौजूद रहे। सभी ने संगठन की आगामी रणनीति पर सुझाव दिए और समाज के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
Palampur, August 18. The election of the Himachal Pradesh Bhartiya Kshatriya Ghrit Bahati Chang Sangh (Regd. 1932) Palampur Block was held today under the chairmanship of State Convener Dr. Ramesh Kondal at Palampur Public, Hangloh Ward No. 1.
In the election, Ashok Chaudhary was unanimously chosen as President, Ved Prakash as General Secretary, and Ajmer Singh as Treasurer.
Speaking after the election, Ashok Chaudhary expressed gratitude towards the executive body and assured that he would work with dedication for the unity and progress of the community.
The meeting was graced by eminent personalities including Justice (Retd.) Suresh Chaudhary, Mahender Chaudhary (Retd. Principal), industrialist Opendra Saini, and Surinder Chaudhary (Retd. Inspector), who all shared their vision for strengthening the community. The gathering reaffirmed their commitment to stand united for justice and welfare of the society.







