
राजगढ़, 18 अगस्त। पझोता रासुमांदर क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल नाहन में हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सनोरा से नेरीपुल सड़क मार्ग की जर्जर हालत पर गहरी चिंता जताई।
बैठक की अध्यक्षता देवठी मझगांव वार्ड से जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल और निहाल रपटा ने की। उन्होंने कहा कि यह सड़क वर्षों से दयनीय हालत में है, जिसके चलते लगातार हादसे हो रहे हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है।
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सड़क को चौड़ा व दुरुस्त करने के लिए विभाग को तुरंत निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने धामला-मानवा और नेरीपुल-पुलवाहल मार्ग की स्थिति को सुधारने के भी आदेश दिए। सांसद सुरेश कश्यप ने भी इस मांग का समर्थन किया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
प्रतिनिधिमंडल में सिद्धार्थ राणा, रूपेंद्र चौहान, वीरेंद्र जालटा, मनीष भगनाल, निशु पुंडीर, महेंद्र हाबी सहित कई लोग शामिल रहे।
Rajgarh, August 18. A delegation from Pajhota Rasumandar met Himachal Pradesh PWD Minister Vikramaditya Singh and Shimla MP Suresh Kashyap in Nahan to highlight the poor condition of the Sonora–Neripul road.
The meeting was led by District Council Member from Devthi Majhgaon ward, Vinay Baghnal, and Nihal Rapta, who expressed concern over frequent accidents on the road, which has been in a dilapidated state for years.
Minister Vikramaditya Singh assured the delegation that the road would be widened and repaired soon, directing officials to take immediate action. He also instructed improvements on the Dhamla–Manwa and Neripul–Pulwahal routes.
MP Suresh Kashyap supported the demand and promised full cooperation. The delegation included Siddharth Rana, Rupendra Chauhan, Virendra Jalta, Manish Baghnal, Nishu Pundir, Mahender Habi, and several others.







