best news portal development company in india

अपात्र कामगारों पर होगी कड़ी कार्रवाई

SHARE:

हमीरपुर में पत्रकारों से बात करते हुए नरदेव सिंह कंवर।
हमीरपुर में पत्रकारों से बात करते हुए नरदेव सिंह कंवर।
हमीरपुर में पत्रकारों से बात करते हुए नरदेव सिंह कंवर।

हमीरपुर, 18 अगस्त। भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने स्पष्ट किया है कि 2021-22 में अपात्र कामगारों को बोर्ड की योजनाओं से लाभ पहुंचाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2021 से अक्तूबर 2022 के बीच लगभग 171 करोड़ रुपये की धनराशि हजारों अपात्र लोगों में बांटी गई, जिससे पात्र कामगारों का हक मारा गया।

कंवर ने बताया कि अब तक 1495 अपात्र लाभार्थियों की पहचान की जा चुकी है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो रही है। डर के चलते 5 लाभार्थी धनराशि वापस भी कर चुके हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी श्रम कल्याण अधिकारी हर बुधवार और शुक्रवार को फील्ड में जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे। साथ ही, छह माह में हिम परिवार पोर्टल के माध्यम से सभी पंजीकृत कामगारों का ई-केवाईसी पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार बोर्ड की 14 योजनाओं का लाभ केवल पात्र और जरूरतमंद कामगारों तक पहुंचेगा। इससे वास्तविक श्रमिकों का उत्थान और कल्याण सुनिश्चित होगा।

Hamirpur, August 18. Nardev Singh Kanwar, Chairman of the Himachal Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board, has announced strict action against officials and employees found guilty of benefiting ineligible workers during 2021-22. He said that between April 2021 and October 2022, financial benefits worth over ₹171 crore were distributed to thousands of ineligible people, depriving genuine workers of their rights.

Kanwar informed that 1,495 such ineligible beneficiaries have already been identified and FIRs are being registered against them. Out of fear, five beneficiaries have voluntarily returned the money. He directed all Labour Welfare Officers to conduct physical verification of workers every Wednesday and Friday. Additionally, within six months, e-KYC of all registered workers will be completed through the Him Parivar Portal.

He emphasized that as per the directions of CM Sukhvinder Singh Sukhu, the benefits of all 14 welfare schemes must reach only genuine and needy workers, ensuring their upliftment and welfare.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment