
हमीरपुर/चंडीगढ़, 19 अगस्त 2025 –
“उम्र बस एक नंबर है” इस कहावत को सच कर दिखाया है 62 वर्षीय आलोक भंडारी ने। चंडीगढ़ निवासी आलोक ने लेह से मनाली तक 428 किलोमीटर का सफर सिर्फ 47 घंटे 32 मिनट में पूरा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वे 60 प्लस आयु वर्ग में यह सफर तय करने वाले पहले साइक्लिस्ट बन गए हैं।
आलोक का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। खास बात यह है कि आलोक हार्ट पेशेंट हैं और स्टंट डलवाने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने बताया कि कोविड के बाद फिटनेस को गंभीरता से अपनाया और साइक्लिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया।
उन्होंने 2022 में मनाली-लेह यात्रा 5 दिन में, 2023 में 4 दिन में और 2024 में 3 दिन में पूरी की थी। इस वर्ष आलोक ने सभी सीमाओं को पार करते हुए कम समय में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
आलोक का कहना है – “उम्र कभी भी रुकने का कारण नहीं हो सकती। फिटनेस जीवन का अहम हिस्सा है और सभी को इसके लिए समय निकालना चाहिए।”
Chandigarh, August 19, 2025 –
Age is just a number, and 62-year-old Alok Bhandari from Chandigarh has proved it right by creating a world record in cycling. Alok successfully completed the challenging 428 km Leh to Manali ride in just 47 hours and 32 minutes, becoming the first cyclist in his age category to achieve this feat.
His name has been entered in the International Book of Records. Despite being a heart patient with a stent, Alok did not let health challenges hold him back. After the Covid period, he adopted cycling as a lifestyle and turned his passion into an inspiring journey.
Earlier, he had completed the Manali-Leh route in 5 days (2022), 4 days (2023), and 3 days (2024). This year, he broke all his previous records and set a benchmark for fitness lovers.
Alok says – “Age doesn’t decide when to stop. Fitness is a daily habit, and everyone must dedicate time to their health.”







