
चंडीगढ़, 19 अगस्त 2025।
हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खाद्यान्न खरीद प्रणाली को और पारदर्शी, कुशल और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से आज चंडीगढ़ में चौथी राज्य-स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला का आयोजन भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) ने किया।
कार्यशाला का उद्घाटन हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और भारतीय खाद्य निगम (FCI) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। अनुराग रस्तोगी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पिछले 32 वर्षों में खरीद क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुए हैं। उन्होंने भारत सरकार और एफसीआई के प्रयासों की सराहना की।
एफसीआई के सीएमडी आशुतोष अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के सहयोग से किसानों की समस्याओं को दूर करने और खरीद प्रणाली को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। कार्यशाला में हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के 85 से अधिक अधिकारी शामिल हुए। इसमें HAFED, HSWC और हिमाचल नागरिक आपूर्ति निगम जैसी संस्थाओं के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे केंद्रीय खाद्यान्न खरीद पोर्टल (CFPP), केंद्रीय खाद्यान्न भंडारण पोर्टल (CFSP), एग्री-स्टैक और खरीद केंद्र स्व-मूल्यांकन पोर्टल (PCSAP) को अपनाने को प्रोत्साहित करना था। यह पहल किसानों को लाभ पहुँचाने और खरीद व्यवस्था को और आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
Chandigarh, August 19, 2025.
To strengthen efficiency, transparency, and digital integration in foodgrain procurement, the Department of Food & Public Distribution (DFPD), Government of India, organized the 4th State-Level Workshop in Chandigarh today for Haryana, Himachal Pradesh, and Jammu & Kashmir.
The event was inaugurated in the presence of Haryana Chief Secretary Anurag Rastogi, FCI CMD Ashutosh Agnihotri, and senior officers from all three states. Rastogi highlighted the significant progress in procurement over the last 32 years and appreciated the initiatives of the Government of India and FCI.
Over 85 officials from procurement agencies like HAFED, HSWC, and Himachal Pradesh State Civil Supplies Corporation participated. The workshop focused on capacity building, knowledge sharing, and practical awareness of digital reforms such as CFPP, CFSP, Agri-Stack, and PCS-A Portal.
This workshop is part of a nationwide series covering 18 states, aiming to improve policy implementation and strengthen the procurement ecosystem for farmers’ benefit.







