
कुल्लू, 21 अगस्त 2025 – जिला कुल्लू के उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने मंगलवार को भारी वर्षा से प्रभावित बंजार उपमंडल के सैंज घाटी सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षति का आकलन किया और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं की बहाली के लिए विभागीय अधिकारियों को तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बिहाली, सपांगनी, सैंज, दरमेहड़ा, रोपा, नियुली और गुशैनी गांवों का निरीक्षण किया, जहां भारी बारिश से सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं, बिजली और दूरसंचार सेवाओं को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि सेब व सब्जी सीजन के चलते किसानों को मंडियों तक उत्पाद पहुंचाने में कठिनाई न हो, इसके लिए सड़कें प्राथमिकता से दुरुस्त की जाएं।
दूरसंचार कंपनियों को भी शीघ्र नेटवर्क बहाली के आदेश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि राहत कार्यों की निगरानी लगातार की जाएगी और स्थानीय लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान होगा। उन्होंने जनता से अपील की कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासनिक एडवाइजरी का पालन करें।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम बंजार पंकज, तहसीलदार नरेंदर शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।
Kullu, August 21, 2025 – Deputy Commissioner Kullu, Torul S. Ravish, visited rain-affected areas of Banjar subdivision including Sainj Valley on Tuesday. He assessed the damages and directed officials to ensure the immediate restoration of essential services in the region.
The DC inspected villages like Bihali, Sapangni, Sainj, Darmehda, Ropa, Niyuli, and Gushaini, which suffered extensive damage to roads, bridges, water supply schemes, electricity, and telecom services. He instructed the Public Works Department to repair the roads on priority so that farmers can transport apples and vegetables to the markets without difficulties.
Telecom companies were also ordered to restore network services at the earliest to avoid hindrances in emergency communication and relief operations. The DC assured that continuous monitoring of relief work will be carried out and all grievances of affected people will be promptly addressed.
SDM Banjar Pankaj, Tehsildar Narender Sharma, and engineers from key departments accompanied the DC during the inspection. He appealed to locals to avoid unnecessary travel during bad weather and strictly follow the advisories issued by the administration.







