
बायर ने लॉन्च किया कैमलस, किसानों के लिए बड़ा सहारा
अंबाला। कृषि और हेल्थकेयर सेक्टर में विशेषज्ञता रखने वाली वैश्विक कंपनी बायर ने कैमलस नामक उन्नत कीटनाशक लॉन्च किया है। यह विशेष रूप से भारत के बागवानी किसानों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। कैमलस चबाने और चूसने वाले कीटों (Chewing & Sucking Pests) पर दोहरे एक्शन से असर करता है, जिससे फसल को अंदर से सुरक्षा मिलती है।
कंपनी ने बताया कि यह प्रोडक्ट अगस्त 2025 से पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के किसानों को उपलब्ध होगा।
लॉन्चिंग के अवसर पर बायर क्रॉप साइंस डिवीजन के क्लस्टर कॉमर्शियल लीड मोहन बाबू ने कहा कि कैमलस किसानों के लिए कीट प्रबंधन का एक नेक्स्ट-जनरेशन सॉल्यूशन है। यह न केवल उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाएगा, बल्कि भारत की सब्जी निर्यात क्षमता को भी मजबूत करेगा।
कई किसान कीट संक्रमण के कारण कई बार दवाइयों का उपयोग करने को मजबूर होते हैं, जिससे लागत और परेशानी बढ़ती है। कैमलस अपने दोहरे एक्शन से इन चुनौतियों का समाधान करेगा और किसानों को फसल सुरक्षा का नया भरोसा देगा।
Bayer launches Camalus, a big support for farmers
Ambala. Global company Bayer, specializing in agriculture and healthcare, has launched an advanced insecticide named Camalus. It has been specially developed keeping in mind the needs of Indian horticulture farmers. Camalus works with dual action against chewing and sucking pests, providing crops with protection from within.
The company informed that the product will be available to farmers from August 2025 in Punjab, Haryana, Uttarakhand, Uttar Pradesh, West Bengal, Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Maharashtra, Andhra Pradesh, Telangana, and Karnataka.
On the launch occasion, Mohan Babu, Cluster Commercial Lead of Bayer’s Crop Science Division, said that Camalus is a next-generation solution for pest management. It will not only enhance productivity and quality but also strengthen India’s vegetable export potential.
Many farmers are forced to use multiple sprays of pesticides due to pest infestations, which increases cost and inconvenience. Camalus, with its dual action, will solve these challenges and provide farmers with new assurance of crop protection.







