best news portal development company in india

संजय अवस्थी ने दिग्गल में आपदा राहत की समीक्षा

SHARE:

विधायक संजय अवस्थी दिग्गल में प्रभावित परिवारों से मिलते हुए राहत सामग्री वितरित करते हुए।
विधायक संजय अवस्थी दिग्गल में प्रभावित परिवारों से मिलते हुए राहत सामग्री वितरित करते हुए।
विधायक संजय अवस्थी दिग्गल में प्रभावित परिवारों से मिलते हुए राहत सामग्री वितरित करते हुए।

अर्की, 11 सितम्बर।
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने आज दिग्गल में आयोजित आपदा प्रबंधन बैठक की अध्यक्षता की और नालागढ़ उपमंडल के अंतर्गत 15 ग्राम पंचायतों में भारी बारिश व भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जाए।

उन्होंने बताया कि इस आपदा में सड़कों, बिजली ट्रांसफार्मरों, उपकेंद्रों, फसलों, कृषि भूमि और पेयजल योजनाओं को भारी क्षति पहुँची है। दिग्गल क्षेत्र की सात पंचायतों के 22 संपर्क मार्ग बाधित हुए थे, जिनमें से 19 को बहाल कर दिया गया है और शेष मार्ग भी जल्द खोल दिए जाएंगे।

विधायक अवस्थी ने कहा कि इस क्षेत्र में 5 पक्के मकान पूरी तरह, 22 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त, 25 गौशालाएं व 6 कच्चे मकान प्रभावित हुए हैं। लगभग 100 बीघा कृषि भूमि को भी नुकसान पहुँचा है। प्रभावितों को प्रशासन द्वारा 1.40 लाख रुपये नकद और 55 तिरपाल वितरित किए गए हैं।

उन्होंने ग्राम पंचायत चमदार के कटल गांव में प्रभावित परिवारों से सीधे मुलाकात की और तत्काल राहत स्वरूप 5000 रुपये नकद, राशन और फर्स्ट एड किट उपलब्ध करवाई। संजय अवस्थी ने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हर संभव धनराशि उपलब्ध कराएगी।

Arki, September 11.
Arki MLA Sanjay Awasthi chaired a disaster management meeting in Diggal to review the damage caused by heavy rains and landslides in 15 panchayats under the Nalagarh subdivision. He directed officials to ensure timely relief distribution and restoration of essential services.

He informed that the calamity caused severe damage to roads, electricity transformers, power substations, crops, farmland, and water supply schemes. Out of 22 blocked rural roads in the affected areas, 19 have been restored while efforts are ongoing to reopen the remaining ones.

Awasthi stated that 5 pucca houses were fully damaged, 22 partially, 25 cowsheds, 6 kutcha houses and about 100 bighas of agricultural land suffered damage. The administration has already distributed ₹1.40 lakh cash relief and 55 tarpaulins to the affected families.

He personally visited Katal village in Chamdar Panchayat and provided ₹5,000 cash, ration, and a first aid kit as immediate relief. The MLA assured that the state government will provide adequate funds to support all disaster-hit families.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment