
हमीरपुर, 13 सितम्बर।
जिला हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककडियार में ऑनलाइन कक्षा के दौरान अश्लील वीडियो प्रसारित होने का शर्मनाक मामला सामने आया है। यह घटना 4 सितंबर को उस समय घटी जब स्कूल की एक शिक्षिका राजनीतिक शास्त्र की ऑनलाइन कक्षा ले रही थीं। सुबह 10:30 बजे शुरू हुई कक्षा में लगभग 11:15 बजे एक छात्र ने अश्लील वीडियो प्रसारित कर दिया, जिससे छात्रों और अभिभावकों में हड़कंप मच गया।
घटना के तुरंत बाद एक छात्रा ने वीडियो देखकर ऑनलाइन क्लास छोड़ दी और अपने परिवार को सूचना दी। छात्रा की माता ने मामले की शिकायत प्रधानाचार्य से की, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर स्कूल प्रशासन ने इसे दबाने का प्रयास किया। जब कार्रवाई नहीं हुई तो परिवार ने लिखित शिकायत पुलिस को दी।
अब यह मामला पुलिस जांच के अधीन है। शिक्षा उपनिदेशक मोहीम चौहान ने बताया कि विभाग ने शिकायत को साइबर सेल को सौंप दिया है और विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस शिक्षिका और कक्षा में उपस्थित अन्य छात्रों से पूछताछ करेगी। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था और ऑनलाइन कक्षाओं की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
Hamirpur, September 13.
A shocking incident has surfaced in Government Senior Secondary School, Kakdiyar, Hamirpur, where an obscene video was broadcast during an online class. The incident occurred on September 4, during a Political Science class being conducted virtually due to heavy rains and school holidays.
The class began at 10:30 am, but around 11:15 am, one of the students shared an obscene video, leaving both students and parents shocked. A girl immediately left the class and informed her family, who later lodged a complaint with the school principal.
Initially, the school administration allegedly tried to brush the matter aside. However, when no action was taken, the student’s mother filed a written complaint with the police. The case has now been forwarded to the Cyber Cell for investigation.
Deputy Director of Education Mohim Chauhan confirmed that a detailed inquiry has started. Police will question the teacher and the students who were present during the online session. The incident has raised serious concerns about cyber safety in online education.







