
शिमला,27, जून,2025, भारत की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर डेल्हीवरी ने आज अपने चंडीगढ़ गेटवे हब के विस्तार करने की घोषणा की।2.35 लाख वर्ग फीट में फैली इस फैसिलिटी क्षेत्र से आर्थिक विकास की गति बढ़ेगी और डायरेक्ट तथा इनडायरेक्ट रूप से हजारों रोजगार के अवसर पैदा करेंगी।यह क्षेत्र के हजारों बिजनेस को भी सशक्त बनाएगा जिससे उन्हें बेहतर इन्वेंट्री स्टोरेज और ऑर्डर फुलफिलमेंट क्षमताओं के माध्यम से देश भर के मार्केट्स तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
डेल्हीवरी के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट डिंगटांग तिखाक ने इस अवसर पर कहा चंडीगढ़ और इसके आस पास का क्षेत्र हमारे लिए एक मुख्य बाजार बना हुआ है।यह विस्तार सीधे लोकल बिजनेस की जरूरतों को पूरा करता है जिससे उन्हें देश भर में अपने ग्राहकों को प्रोडक्ट्स डिलीवर करने में मदद मिलती है। व्यापार को और बेहतर सुविधाजनक बनाने के अलावा यह विस्तार पैकेजिंग,ट्रांसपोर्टेशन और लोकल लास्ट मील लॉजिस्टिक्स जैसे सपोर्टिंग सेक्टर में विकास को बढ़ावा देगा जिससे क्षेत्र के अंदर ही अधिक से अधिक रोजगार पैदा होंगे। जैसे जैसे हम फेस्टिव सीजन के करीब पहुंच रहे हैं यह फैसिलिटी तेज और सटीक सर्विस इनेबल करके ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करेगी।
नए इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ डेल्हीवरी अब क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 30प्रतिशत अधिक स्टोरेज क्षमता प्रदान करता है और शिपमेंट वॉल्यूम को बेहतर एफिशिएंसी के साथ संभालने के लिए ऑटोमेशन को शामिल करता है।इसमें 4000 प्रति घंटे की क्षमता वाला हब कन्वेयर सॉल्यूशन शामिल है जो आने वाले और जाने वाले दोनों शिपमेंट को छांटने में मदद करता है।हब में तेज और सटीक शिपमेंट प्रोसेसिंग के लिए 12000 प्रति घंटे की क्षमता वाला क्रॉस बेल्ट सॉर्टर भी शामिल है। इसके अलावा यह टेक्नोलॉजीज टर्नअराउंड टाइम को कम करती हैं और साथ ही सप्लाई चेन की ओवरआल एफिशिएंसी को भी बढ़ाती हैं। इसके अलावा यह अपकमिंग फेस्टिव सीजन जैसी पीक डिमांड अवधि के दौरान वैल्युएबल हो सकती हैं।
चंडीगढ़ में डेल्हीवरी का विस्तार स्थानीय उद्यमियों और बिजनेस को सशक्त बनाने की दिशा में एक अगला कदम है।3000 से अधिक बिन स्थानों की ऑफरिंग करने वाले लेआउट और साथ ही 46000 से अधिक इन्वेंट्री बैग रखने की क्षमता के साथ क्षेत्र के बिजनेस फेस्टिव सीजन के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं और लोकल लेवल पर सामान स्टोर कर सकते हैं। इसके अलावा इसे आसानी से देश भर में भेज सकते हैं।इससे उनकी पहुंच बढ़ेगी और डिलीवरी का समय बेहतर होगा।विस्तारित चंडीगढ़ हब पंजाब,हरियाणा,जम्मू और हिमाचल प्रदेश को कवर करने वाले डेल्हीवरी के व्यापक उत्तरी भारत नेटवर्क का हिस्सा है जिसमें 20 से अधिक सॉर्टिंग सेंटर और 360 से ज्यादा डिलीवरी स्टेशन शामिल हैं।







