best news portal development company in india

हिमाचल प्रदेश को NAS-2025 में देशभर में 5वां स्थान – ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन ने दी बधाई

SHARE:

हिमाचल प्रदेश को NAS-2025 में देशभर में 5वां स्थान – ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन ने दी बधाई

शिमला, 27 जून 2025 – राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS-2025) में हिमाचल प्रदेश को देशभर में 5वां स्थान प्राप्त होने पर ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन (AIFTO) ने मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर, और प्रदेश के समस्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में AIFTO के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार, राष्ट्रीय मुख्य प्रेस सचिव श्री प्रेम शर्मा, सलाहकार श्री राजेन्द्र खशिया, उप सचिव श्री रजनीश राणा, और श्री यशपाल शर्मा ने कहा कि,

“यह हिमाचल प्रदेश के इतिहास में एक गर्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि है। मात्र चार वर्षों में राज्य ने 21वें स्थान से छलांग लगाकर देश के शीर्ष 5 राज्यों में स्थान बनाया है। यह केवल एक रैंकिंग नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार और प्रेस सचिव प्रेम शर्मा ने विशेष रूप से शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर की प्रशंसा करते हुए कहा:

“श्री ठाकुर की दूरदर्शिता, मजबूत नेतृत्व क्षमता, और सतत प्रयासों ने शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। विद्यालयों का समेकन, शिक्षकों की प्रभावी तैनाती, और राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल जैसे नवाचार योजनाएं मात्र नहीं, बल्कि इनका असर आज हर विद्यार्थी की सफलता में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।”

AIFTO ने हिमाचल प्रदेश मॉडल को पूरे देश के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया और राज्य सरकार से आग्रह किया कि इस प्रतिबद्धता और प्रगति को निरंतर बनाए रखा जाए, ताकि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन सके।

Leave a Comment