best news portal development company in india

बड़ाग्रां में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर

SHARE:

बड़ाग्रां गांव में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर के दौरान नि:शुल्क जांच कराते हुए ग्रामीण।

बड़सर, 30 जून 2025 — ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती रही है, लेकिन प्रयास संस्था के सहयोग से अब यह सहज हो रहा है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ाग्रां में प्रयास संस्था द्वारा संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में डॉ. अंजू के नेतृत्व में मीनाक्षी, कृतिका व राजेश की टीम ने 60 लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की और 20 लोगों की रक्त जांच भी की। जांच में उच्च रक्तचाप के 6, मधुमेह के 3, जोड़ों के दर्द के 16, गायनी से संबंधित 2 और अन्य 33 मरीजों की पहचान की गई।

बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों की सामान्य जांच के साथ मुफ्त दवाएं और उपचार सलाह भी दी गई। हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में यह पहल ग्रामीण जनता के लिए एक वरदान साबित हो रही है।

स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने इस सेवा के लिए प्रयास संस्था का आभार जताया।

Barser, 30 June 2025 — In an initiative to provide quality healthcare in remote rural areas, a free health camp was organized in Baragran village under the MP Mobile Health Service, run by the Prayas Foundation.

The health camp, led by Dr. Anju and her team members Meenakshi, Kritika, and Rajesh, examined the health of 60 villagers and conducted blood tests for 20 people. Among them, 6 cases of high blood pressure, 3 of diabetes, 16 with joint pain, 2 gynecological cases, and 33 with other ailments were identified.

Elderly, women, and children underwent free check-ups. Medicines and treatment advice were provided at no cost. This initiative, guided by former Union Minister and current MP Anurag Singh Thakur, is becoming a vital health support for villagers in Hamirpur constituency.

The local residents and panchayat members expressed gratitude towards the Prayas Foundation for their dedicated service.

बड़ाग्रां गांव में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर के दौरान नि:शुल्क जांच कराते हुए ग्रामीण।
बड़ाग्रां गांव में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर के दौरान नि:शुल्क जांच कराते हुए ग्रामीण।
Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment