best news portal development company in india

बांध सुरक्षा अधिनियम पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

SHARE:

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश।

 

  • राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश।
    राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश।

    शिमला, 30 जून — राज्य के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज शिमला में मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड, एसडीआरएफ, राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के कांगड़ा, मंडी जिलों में भारी बारिश हो रही है और मशीनरी पूरी तरह से तैनात है। 234 सड़कों को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। बिजली बोर्ड के 968 ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं, वहीं जल शक्ति विभाग की 23 पेयजल योजनाएं बाधित हुई हैं।

रामपुर के सरपारा क्षेत्र में बाढ़ की घटना सामने आई है, लेकिन कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

नेगी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडी, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में बड़े बांधों की निगरानी की जाए और डैम सेफ्टी एक्ट के तहत उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश पंत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Shimla, June 30— A high-level review meeting on monsoon preparedness was held today in Shimla under the chairmanship of Revenue, Horticulture, Tribal Development, and Public Grievances Minister Jagat Singh Negi. Officials from PWD, Jal Shakti, Electricity Board, SDRF, and Revenue departments attended the session.

Heavy rainfall has been reported in Kangra and Mandi districts, with full deployment of machinery and staff. Efforts are being made to restore 234 blocked roads by evening. A total of 968 transformers have been affected, and 23 drinking water schemes are disrupted.

A flood-like situation occurred in Sarpara, Rampur, though no loss of life was reported.

Negi instructed that strict action under the Dam Safety Act and Disaster Management Act be taken in case of any negligence, especially in districts like Mandi, Kullu, and Kangra where large dams exist. Tourists were also advised to avoid riverbanks.

Senior officials including Additional Chief Secretary Kamlesh Pant were present in the meeting.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment